Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

गायब पत्रकार राकेश सुरक्षित, आज लौटेंगे चंडीगढ़ से मऊ

मऊ से पिछले छह दिनों से गायब हिंदुस्‍तान के पत्रकार राकेश सिंह सकुशल घर लौट रहे हैं. राकेश चंडीगढ़ से अपने परिजनों से फोन करके बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्‍हें एक हजार रुपये देकर छोड़ दिया है. वे घर लौट रहे हैं. सभांवना है कि आज किसी समय वे मऊ पहुंच जाएंगे. हालांकि कुछ लोग अपहरण की इस कहानी को संदिग्‍ध मान रहे हैं.

मऊ से पिछले छह दिनों से गायब हिंदुस्‍तान के पत्रकार राकेश सिंह सकुशल घर लौट रहे हैं. राकेश चंडीगढ़ से अपने परिजनों से फोन करके बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उन्‍हें एक हजार रुपये देकर छोड़ दिया है. वे घर लौट रहे हैं. सभांवना है कि आज किसी समय वे मऊ पहुंच जाएंगे. हालांकि कुछ लोग अपहरण की इस कहानी को संदिग्‍ध मान रहे हैं.

गौरतलब है कि बीते मंगलवार की रात राकेश अचानक गायब हो गए थे. लोग अपहरण की आशंका जता रहे थे. अपहरण को उनके ठेकेदारी प्रकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा था. मऊ पुलिस भी उसी लाइन पर खोजबीन कर रही थी. उनकी खोज में एक पुलिस टीम को कानपुर भी रवाना किया गया था. स्‍थानीय ठेकेदार भी थाने में बैठाए गए थे.

शनिवार की देर शाम राकेश ने अपने परिजनों को फोन किया तथा बताया कि अपहरणकर्ता उन्‍हें चंडीगढ़ लेकर आए थे. बाद उन लोगों ने उन्‍हें एक हजार रुपये देकर घर जाने के लिए छोड़ दिया है. वो किसी ट्रेन से रविवार को मऊ पहुंच जाएंगे. वैसे पु‍लिस इस अपहरण के पूरे घटना को संदिग्‍ध मान रही है. पुलिस उनके वापस आने के बाद पूछताछ करेगी.

राकेश सिंह पत्रकारिता में आने से पहले ठेकेदारी कर रहे थे. इसी मामले में उनका रुपया ठेकेदार पर बकाया था. इनका पत्रकारिता से दूर दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. छह महीने पहले हिंदुस्‍तान के संपादकीय प्रभारी राजकुमार सिंह से नजदीकी होने के चलते इन्‍हें हिंदुस्‍तान में नौकरी मिल गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...