गुजरात के मशहूर पत्रकार एवं लेखक भूपत बडदोरिया का बुधवार की रात अहमदाबाद में निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे तथा कुछ समय से बीमार चल रहे थे. भूपत बडदोरिया 50 से ज्यादा बेस्ट सेलर उपन्यास लिखे थे. उनका नाम राजकोट से प्रकाशित ‘फूलछाब’ के सबसे युवा संपादक के रूप में दर्ज है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
कई पत्र-पत्रिकाओं को अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने ‘संभव’ नामक खुद के अखबार का प्रकाशन कर रहे थे. इसके बाद से ‘जनसत्ता’ दैनिक तथा ‘अभियान’ नामक साप्ताहिक मैगजीन का प्रकाशन भी करने लगे थे. भूपत बड़दोरिया को उनके लेखन के लिए साहित्य अकादमी समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं.











