Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

गुवाहाटी प्रेस क्‍लब में कहीं भी बैठकर भेजिए अपनी स्‍टोरी

गुवाहाटी प्रेस क्लब अब हाईटेक हो गया है। जावा इंटरनेट सर्विस प्राइवेट लि.ने प्रेस क्लब को इंटरनेट से लैस कर दिया है। कंपनी की ओर से पत्रकारों के लिए नि:शुल्क इंटरनेट सेवा (वाईफाई) की व्यवस्था की गई है। अब प्रेस क्लब के सदस्य क्‍लब परिसर में कहीं भी बैठ कर अपनी स्टोरी भेजने के साथ इंटरनेट सर्च कर सकेंगे।

गुवाहाटी प्रेस क्लब अब हाईटेक हो गया है। जावा इंटरनेट सर्विस प्राइवेट लि.ने प्रेस क्लब को इंटरनेट से लैस कर दिया है। कंपनी की ओर से पत्रकारों के लिए नि:शुल्क इंटरनेट सेवा (वाईफाई) की व्यवस्था की गई है। अब प्रेस क्लब के सदस्य क्‍लब परिसर में कहीं भी बैठ कर अपनी स्टोरी भेजने के साथ इंटरनेट सर्च कर सकेंगे।

आज सुबह इस सेवा का विधिवत उदघाटन किया गया। इंटरनेट सेवा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ॠषिकेश कलिता तथा गुवाहाटी प्रेस क्लब के सचिव नव ठकुरिया ने इस सेवा का विधिवत उद्‌घाटन किया। श्री ठकुरिया ने इस सेवा के लिए इंटरनेट कंपनी के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि पत्रकारिता का काम लोकतंत्र की रक्षा करना है तो पत्रकारों जो कई मायने में सामाजिक स्तर पर हासिए पर हैं, उनकी सहायता करना भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया गया एक कदम है।

उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों की आर्थिक हालात काफी खराब स्थिति में है और अनेकों पत्रकार और फोटोग्राफर ऐसे हैं जो इंटरनेट पर प्रति माह एक हजार रुपए खर्च नहीं कर सकते। ऐसे पत्रकारों के लिए यह सेवा बड़ा ही मददगार साबित होगा। श्री ठाकुरिया ने कहा कि प्रेस क्लब की ओर से उनका व्यक्तिगत प्रयास रहता है कि पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए समय-समय पर चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाए और पिछले कुछ वर्षों में इस तरह के शिविरों से लोगों को लाभ पहुंचा है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार डीएन सिंह,  नीरज कुमार झा व रामेश्वर शर्मा सहित कई जानेमाने पत्रकार व साहित्यकर्मी मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kedar

    June 20, 2011 at 2:54 pm

    yeh to achhi baat hai,parantu patrakaron ke beech ki gandagi kaise saaaf hogi,kyonki kuch ki nazar kewal malai par lagi hoti hai output ki jagah, kuch mehnatkash patrakaron ki wajah se abhee saakh bachi hai, halanki woh bhi lagta hai ki wo kuch dino ki mehmaan hai,agar isi tarah se naitika ki sunami aati rahi.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...