उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील में पुलिस ने 19 सितंबर को एक कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर एक दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर पकडे़ थे। मामले की जानकारी मीडिया के लोगों को लगी तो वह भी थाने पहुंचे। मामले में पुलिस ने पत्रकारों को बताया कि सिलेंडर बरामद कर कबाड़ी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद रात में ही मामले को रफा दफा कर दिया गया।
दो बड़े अखबारों के रिपोर्टरों ने अखबार में यह खबर नहीं छापने के एवज में अपना हिस्सा मांगा। पुलिस वालों ने उन्हें एक-एक गैस सिलेण्डर पकड़ा दिया। इन दो अखबारों के अलावा यहां के कई अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले में बवाल तब मचा जब पुलिस ने दोनों को खाली सिलेण्डर पकड़ा दिया। दोनों पत्रकार भरवाकर सिलेण्डर देने की मांग पर अड़े तो पुलिस के साथ इनकी थाने में जमकर तकरार हुई। पर और लोगों को जानकारी हो जाने के डर से दोनों पत्रकार खाली सिलेण्डर ही लेकर चले गए। कुछ पुलिसकर्मी भी पत्रकारिता के इस चरित्र की चर्चा करते देखे गए।
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.











