हिंदुस्तान, रायबरेली से खबर है कि ब्यूरोचीफ गौरव अवस्थी का तबादला सीतापुर के लिए कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन को उनके खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थी. इनकी जगह सीतापुर के ब्यूरोचीफ अखिलेश ठाकुर को रायबरेली भेजा गया है. बताया जा रहा है कि गौरव वापस रायबरेली आने की कोशिशों में जुटे हुए हैं.
जनसंदेश टाइम्स, रायबरेली से अनुज अवस्थी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डेस्क पर थे. उन्होंने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, एटा के साथ शुरू की है. उन्हें यहां रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनुज ने करियर की शुरुआत लोकल न्यूज पेपर धीरा एक्सप्रेस के साथ रायबरेली से की थी. इसके बाद वे युनाइटेड भारत, स्वतंत्र भारत और जनसंदेश टाइम्स को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अनुज की पहचान तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.
जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून इकाई का अध्यक्ष संजीव शर्मा को बनाया गया है. वीरेंद्र डंगवाल को महामंत्री निर्वाचित किया गया है. यूनियन की आम सभा में इसका फैसला लिया गया. वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंत ने कहा कि पत्रकारों से जुड़े सवालों पर संघर्ष तेज किया जाएगा.












birendra puri
July 22, 2011 at 6:35 pm
i am very happy dangwal ji mahamantri banane par bahai