इंडिया टीवी के ग्रुप बिजनेस हेड मनोज शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. मनोज कहां ज्वाइन करने वाले हैं तथा इस्तीफा देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मनोज इंडिया टीवी ग्रुप की सभी कंपनियों के व्यवसाय की जिम्मेदारी थी. मनोज दस महीने पहले इंडिया टीवी के साथ जुड़े थे.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बीस वर्ष पहले इंडिया टुडे ग्रुप के साथ की थी. अठारह वर्षों तक वे टुडे ग्रुप के साथ जुड़े रहे तथा विभिन्न पदों पर काम किया. इसके बाद वे सीएनबीसी-टीवी18 ग्रुप से जुड़ गए. इसके बाद वे इंडिया टीवी के ग्रुप बिजनेस हेड की जिम्मेदारी संभाली थी.











