राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ चित्तौडग़ढ़ द्वारा मेवाड़ पत्रकार संघ के सहयोग से आगामी 4 सितम्बर को चित्तौडग़ढ़ मुख्यालय पर प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन होगा। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष एंव कार्यक्रम संयोजक अनिल सक्सेना ने बताया कि 4 सितम्बर, रविवार को होटल पदमनी में आयोजित होगा।
इसमें राजस्थान प्रदेश की मीडिया कार्यशाला में दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार किशोर मालवीय, अतुल अग्रवाल, जयपुर से वरिष्ठ पत्रकार राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष इशमधु तलवार, प्रेमचन्द्र गांधी इन्दौर से वरिष्ठ पत्रकार संजय रोकड़े एंव राजस्थान प्रदेश भर के कई पत्रकार भाग लेंगे। प्रदेश मीडिया कार्यशाला हेतु उदयपुर की पत्रकार, मेवाड़ पत्रकार संघ की महासचिव शकुन्तला सरूपरिया को कार्यक्रम सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उक्त कार्यक्रम राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार इशमधु तलवार के निर्देशन में किया जा रहा है।












raju ramgarhia
August 30, 2011 at 6:30 pm
राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई
राजू रामगढिया, जिलाध्यक्ष, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, हनुमानगढ़
मोब. 9950045004