: अमेरिकी चैनल सीबीएस ने लगाया आरोप : अमरीकी टीवी चैनल सीबीएस ने आरोप लगाया है कि मिस्र में प्रदर्शन को कवर करने काहिरा गईं उनकी पत्रकार लारा लोगान का उग्र भीड़ ने यौन दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट भी की गई. बताया गया कि लोगान मुबारक के बाद इस्तीफे के बाद जश्न मना रहे कुछ उग्र लोगों के बीच घिर गईं थी.
भीड़ में शामिल कुछ लोग लारा लोगान के साथ काफी समय तक यौन दुव्यर्वहार भी किया. उनके साथ मारपीट भी की गई. लारा भीड़ के चलते अपने कैमरामैन और अन्य सहयोगियों से बिछड़ गई थीं. उपद्रवियों से परेशान लारा को महिलाओं के एक ग्रुप तथा 20 सैनिकों की टीम ने किसी तरह उन्हें बचाया. इस घटना से स्तब्ध दक्षिण अफ्रीका की मूल निवासी 39 वर्षीय लारा अमेरिका लौट गई हैं. वो फिलहाल अस्पताल में हैं तथा स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं. उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है. लारा सीबीएस न्यूज की विदेशी मामलों की मुख्य संवाददाता हैं. इसके पहले वे इराक और अफगानिस्तान से भी रिपोर्टिंग कर चुकी हैं.












krushna maske
February 16, 2011 at 12:11 pm
very shem….
digvijay singh rathore
February 20, 2011 at 11:48 am
mahilaon ko bach bacha ke aishi sthitiyon main jana chahiye.
k c jha
February 22, 2011 at 4:00 pm
kabhi vee apane sathi ke sath jana chahiye.