Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

चौथा शब्‍द साधक शिखर सम्‍मान हंस के संपादक राजेंद्र यादव को

चौथे जेसी जोशी साहित्‍य पुरस्‍कारों को घोषणा कर दी गई है. इस साल का शब्‍द साधक शिखर सम्‍मान हिंदी के प्रख्‍यात कथाकार और हंस साहित्यिक पत्रिका के संपादक राजेंद्र यादव को देने का निर्णय लिया गया है. यह पुरस्‍कार राजेंद्र यादव के जन्‍म दिन की पूर्व संध्‍या पर 27 अगस्‍त को दिल्‍ली स्थित हिंदी भवन में पांच बजे से आयोजित पाखी महोत्‍सव में प्रदान किया जाएगा.

चौथे जेसी जोशी साहित्‍य पुरस्‍कारों को घोषणा कर दी गई है. इस साल का शब्‍द साधक शिखर सम्‍मान हिंदी के प्रख्‍यात कथाकार और हंस साहित्यिक पत्रिका के संपादक राजेंद्र यादव को देने का निर्णय लिया गया है. यह पुरस्‍कार राजेंद्र यादव के जन्‍म दिन की पूर्व संध्‍या पर 27 अगस्‍त को दिल्‍ली स्थित हिंदी भवन में पांच बजे से आयोजित पाखी महोत्‍सव में प्रदान किया जाएगा.

इस पुरस्‍कार के तहत उन्‍हें 51 हजार रुपये, स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. 28 अगस्‍त 1929 को आगरा में जन्‍मे राजेंद्र यादव 1986 से हंस का संपादन कर रहे हैं. उन्‍हों ने इस पत्रिका के माध्‍यम से दलित एवं स्‍त्री विमर्श को एक आयाम दिया है. ‘सारा आकाश’, ‘उखड़े हुए लोग’ और ‘शह मात’ जैसे उपन्‍यास लिख चुके राजेंद्र यादव से पहले यह सम्‍मान विष्‍णु प्रभाकर, श्रीलाल शुक्‍ल एवं नामवर सिंह को दिया जा चुका है. इस मौके पर राजेंद्र यादव केंद्रित पाखी के अंक का लोकर्पण भी किया जाएगा.

इसकी जानकारी देते हुए इंडिपेंडेंट मीडिया इनिशिएटिव सोसायटी के अध्‍यक्ष और द संडे पोस्‍ट के संपादक अपूर्व जोशी ने बताया कि चौथा शब्‍द साधना जनप्रिय सम्‍मान कथाकार पंकज सुबीर के उपन्‍यास ‘ये वो सहर तो नहीं’ को दिया जाएगा. इसे पिछले साल ज्ञानपीठ ने प्रकाशित किया है. इसके तहत 21 हजार रुपये, स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान‍ किया जाएगा.  उन्‍होंने बताया कि चौथा शब्‍द साधना युवा सम्‍मान (कविता) के लिए जूरी ने मृत्‍युंजय प्रभाकर दिया जाएगा. इसके तहत 11 हजार रुपये, स्‍मृति चिन्‍ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इस बार चयन जूरी रमणिका गुप्‍त, विजेंद्र और दिनेश कुशवाहा शामिल थे, जिन्‍होंने इन लोगों का चयन पुरस्‍कार के लिए किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajkumar sahu, janjgir, chhattisgarh

    July 29, 2011 at 1:52 pm

    badhaai, sir.

  2. vinay yadav

    July 29, 2011 at 3:36 pm

    sir wish u all the best
    aapke dwara likhe gaye sahitya hamara margdarshan karte rahenge.
    hardik bdhai

  3. SHANKAR JALAN

    August 18, 2011 at 3:10 pm

    बहुत-बहुत बधाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...