न्यूज चैनल नेटवर्क10 में न्यूज हेड के पद से इस्तीफा देने वाली रुबी अरुण एक बार फिर साप्ताहिक पत्रिका चौथी दुनिया में वापस लौट आई हैं. उन्हें फिर से एडिटर इनवेस्टीगेशन बनाया गया है. पिछली बार चौथी दुनिया से इस्तीफा देने के बाद फिल्म के क्षेत्र में सक्रिय हो गई थीं. बाद में नेटवर्क10 ज्वाइन कर लिया था, परन्तु किसी कारण से यह प्रोजेक्ट लांच नहीं हो पाया.
रुबी पिछले दो दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में समान पकड़ रखने वाली रुबी ने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ की थी. ये बीबीसी, वॉयस ऑफ अमेरिका, डीडी न्यूज, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, सब टीवी, आंखों देखी, टोटल टीवी के साथ भी काम कर चुकी हैं. रुबी पत्रकार होने के साथ कवि भी हैं. रुबी की पत्रकारिता के साथ राजनीति में भी दिलचस्पी है. उन्होंने जनता दल (एस) के टिकट पर बिहार के महाराजगंज विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था.












santosh singh
October 1, 2011 at 5:20 pm
Congrets.