Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

छात्रों का प्रदर्शन कवर कर रहे मीडियाकर्मियों से रजिस्‍ट्रार ने किया दुर्व्‍यवहार

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कवर करने वाले पत्रकारों से भिड़ गए. उन्‍हें वहां से भाग जाने को कहा, असंसदीय भाषा का इस्‍तेमाल किया और एक कैमरामैन पर हमला कर दिया. उन्‍होंने पुलिस से भी पत्रकारों को भगाने के लिए कह डाला. लेकिन मीडियाकर्मी कवरेज करने के बाद ही गए.

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार वीसी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कवर करने वाले पत्रकारों से भिड़ गए. उन्‍हें वहां से भाग जाने को कहा, असंसदीय भाषा का इस्‍तेमाल किया और एक कैमरामैन पर हमला कर दिया. उन्‍होंने पुलिस से भी पत्रकारों को भगाने के लिए कह डाला. लेकिन मीडियाकर्मी कवरेज करने के बाद ही गए.

पिछले एक सप्‍ताह से दरभंगा विश्‍वविद्यालय के हास्‍टल में पीने के पानी की समस्‍या चल रही थी. छात्र कई बार विश्‍वविद्यालय के संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इससे नाराज छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर वीसी आवास के सामने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. इसकी सूचना मिलने पर कई मीडियाकर्मी मौके पर पहुंच गए. प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई.

दरभंगा

इधर, जब प्रदर्शन की जानकारी मिली तो विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार भी मौके पर पहुंच गए. वहां मीडियाकर्मियों को देखते ही भड़क गए. सभी से तत्‍काल कैमरा बंद करके तत्‍काल वहां से निकल जाने को कहा. मीडियाकर्मियों ने जब उनसे कहा कि वे अपना काम कर रहे हैं तो उन्‍होंने अमर्यादित भाषा का इस्‍तेमाल किया तथा एक कैमरामैन पर हमला बोल दिया. इसके बावजूद मीडियाकर्मी कवरेज करते रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ABHISHEK

    April 23, 2011 at 6:51 pm

    [b]चोर-डकैतों के चंगुल में है …………….”ललित नारायण मिथिला विश्‍वविद्यालय”| [/b] 😮

  2. prahalad kumar [kilu], darbhanga

    April 25, 2011 at 5:43 am

    कहते है तस्वीरे झूठ नहीं बोलती और जो तस्वीर यहाँ बोल रही है उससे साफ़ लगता है की रजिस्टार बनाने से पहले ये जनाब किसी छुट भैये गैंग में रहे होगे और हफ्ता वसूली का काम किया करते होंगे | खामियों को बताना और दिखाना पत्रकार का फ़र्ज़ और कर्तव्य है तो इन जैसे अधिकारिओ का काम है उन खामियों को छिपाना है | जब पत्रकार इनका असली चेहरा दिखाते है तो ऐसे लोग यू ही झल्लाते है | उन्हें पत्रकार किसी आतंकवादी से कम नहीं लगता तभी तो वे प्रेस के लोगो से ऐसा वर्ताव करते है | हमारी नजरो में ऐसे अधिकारी तो आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है जो छोटी – मोटी खामियों को समय रहते दूर करने के बजाय उसे छिपाने में विस्वाश करते है अन्दर ही अन्दर ये खामिया एक दिन बहुत बड़ी हो कर विषाक्त हो जाती है जिसे बाद में संभालना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है जो हमारे सामाज और देश के लिए खतरे की घंटी है | ऐसे अधिकारिओ को तुरंत ही पदमुक्त कर किसी अस्पताल में उनके दिमाग के इलाज़ के लिए भेज देना चाहिए | या फिर इनके भी आवास के पानी की सप्लाई को बंद कर देना चाहिए ताकि आन्दोलन पर विवस हुए छात्रो की पीड़ा को नजदीक से समझ सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...