मंगलवार को गजपति जिले के मुख्यालय पारलाखेमुंडी में सेंचुरियन इंस्टीट्य़ूट आफ टेक्नोलाजी में छात्रों ने मीड़िय़ाकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों के छह पत्रकार घायल हो गये। इसके अलावा छात्रों ने कैमरे तक तोड़ दिए व कैसट छीन ली। छात्र आंदोलन के दौरान कवरेज करने के लिए जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मी वहां पहुंचे तो छात्रों ने उन पर हमला कर दिया।
मीडिया युनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस (एमयूएफपी) ने मीडियाकर्मियों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। एमय़ूएफपी की ओर से वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पटनायक ने कहा कि इस घटना में शामिल सभी की तत्काल पहचान कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में छात्रों द्वारा मीडियाकर्मियों की पिटाई से संबंधित मामले बढ़ गए हैं। इससे पूर्व रेवेंशा विश्वविद्यालय में भी इस तरह के दुर्भाग्य़पूर्ण घटना घटी थी। उन्होंने कहा कि मीडिया हमेशा से छात्रों के सही समस्याओं को ठीक से उठाता रहा है। छात्रों में कुछ शरारती तत्वों ने यह काम किया है और शेष छात्र समुदाय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में शामिल छात्रों को गिरफ्तार करना चाहिए।
उड़ीसा से समन्वय नंद की रिपोर्ट.












rashbihari dubey
March 15, 2011 at 4:40 pm
arrest all culprits immediately.
secondly laat juta ka bharpur intejam karo bhai haramkhor student roopi gundo ka.
Rajeev Verma (Kanpur)
March 15, 2011 at 5:28 pm
[b]kab tak sararti tatvo pe nishana lagate rahenge hum log, saaf saaf kahiye ki aaj ka chatr atyadhik uddand or beqabu ho gaya hai jise sach sunne ke bajaye apni manmani puri karvana jyada pasand hai or jo aisa nahi karte ye unko hinsa se darate hai…..[/b]>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(>:(