Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जनवाणी संग दस लोगों ने शुरू की नई पारी

दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्‍दुस्‍तान के एडिटोरियल को हिलाने के बाद जनवाणी अब दूसरे विभागों में भी झटका देने का काम शुरू कर दिया है. इन तीनों अखबारों के मार्केटिंग,  कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन एवं एडिटोरियल से दस लोगों ने इस्‍तीफा देकर जनवाणी संग अपनी नई पारी शुरू की है.

दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिन्‍दुस्‍तान के एडिटोरियल को हिलाने के बाद जनवाणी अब दूसरे विभागों में भी झटका देने का काम शुरू कर दिया है. इन तीनों अखबारों के मार्केटिंग,  कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन एवं एडिटोरियल से दस लोगों ने इस्‍तीफा देकर जनवाणी संग अपनी नई पारी शुरू की है.

दैनिक जागरण के मार्केटिंग विभाग से पुष्‍कर गोयल, दीपक सिंघल ने जबकि कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन से सतीश कुमार ने इस्‍तीफा दिया है. पुष्‍कर ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, मेरठ से की थी. 2008 में वे दैनिक जागरण से जुड़ गए थे. एजुकेशन बीट की मार्केटिंग इनके जिम्‍मे थी. दीपक सिंघल ने भी अपने करियर की शुरुआत मेरठ में अमर उजाला से की थी. दो साल पहले ये भी जागरण के साथ जुड़ गए थे. इनके जिम्‍मे मार्केटिंग में उच्‍च शिक्षा विभाग था. विज्ञापन डिजायनर सतीश कुमार ने भी अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी. इसके बाद जागरण के साथ हो गए थे.

हिन्‍दुस्‍तान के मार्केटिंग विभाग से विकास राठी, सन्‍नी मलिक और मोहित शर्मा तथा कम्‍प्‍यूटर सेक्‍शन से आरिफ ने इस्‍तीफा दिया है. विकास राठी करियर की शुरुआत से ही हिन्‍दुस्‍तान से जुड़े हुए थे. सन्‍नी मलिक ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की थी. कुछ समय डीएलए को भी अपनी सेवाएं दी. इसके बाद हिन्‍दुस्‍तान से जुड़ गए थे. मोहित शर्मा ने अपना करियर अमर उजाला के साथ शुरू किया था. इसके बाद हिन्‍दुस्‍तान चले आए थे. विज्ञापन डिजायनर आरिफ ने अपने करियर की शुरुआत हिन्‍दुस्‍तान से की थी, तब से वहीं थे.

अमर उजाला के मार्केटिंग विभाग से मयंक वत्‍स ने इस्‍तीफा देकर नई पारी जनवाणी संग शुरू की है. मयंक अमर उजाला के लिए एजुकेशन बीट की मार्केटिंग करते थे. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत उजाला से की थी तथा तब से वहीं थे.

आई-नेक्‍स्‍ट से विकास उपाध्‍याय ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे भी जनवाणी के साथ जुड़ गए हैं. उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला की मार्केटिंग टीम से की थी. इन सभी नियुक्तियों की पुष्टि करते हुए मैनेजिंग एडिटर और जनरल मैनेजर मार्केटिंग रवि शर्मा ने बताया कि इन लोगों के आने से जनवाणी की मार्केटिंग टीम को मजबूत हुई है. कुछ और लोगों के हमारी टीम से जुड़ने की संभावनाएं हैं.

हिन्‍दुस्‍तान, मवाना से अजय सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर थे. उन्‍होंने अपनी नई पारी जनवाणी के साथ शुरू की है. उन्‍हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. अजय ने अपने करियर की शुरुआत जागरण से की थी. उसके बाद हिन्‍दुस्‍तान से जुड़ गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...