नीरज मिश्रा की शानदार बल्लेबाजी व मजहर नकवी के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत प्रथम डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की टीम ने लखनऊ खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सहारा कप इंटरव्यू मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जनसंदेश कबीर शाह इलेविन को छह विकेट से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया। स्थानीय केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेली जा रही प्रतियोगिता में डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट के कप्तान सुनीत श्रीवास्तव ने टास जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी जनसंदेश कबीर शाह इलेवन ने 25 ओवर के मैच में 23.2 ओवर में ही 118 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट की टीम ने 15 ओवरों में चार विकेट खोकर मैच आसानी से जीत लिया। डीएनए की तरफ से नीरज मिश्रा ने सबसे ज्यादा 40 रनों का योगदान किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके लगाए। मजहर नकवी के 15 और राहुल ने 16 रन बनाए। जितेन्द्र पांच रन पर नाबाद रहे। गेंदबाजी में डीएनए के शरद शुक्ला ने शानदार गेंदबाजी कर 25 रन पर तीन विकेट व डीके राय ने 24 रन पर दो विकेट लिए। बताते चले कि इस टूर्नामेंट में जनसंदेश टीम को प्रवेश नहीं मिल पाया था। जिससे कबीर शाह इलेवन की तरफ से जनसंदेश टाइम्स न्यूज पेपर के 6 खिलाडिय़ों ने कबीर शाह की तरफ से खेलने उतरे थे। डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट का अगला मुकाबला दैनिक जागरण से 21 फरवरी को होगा।












Gaurav
February 19, 2011 at 10:53 am
जनाब प्रतियोगिता में कबीर शाह एकादश की टीम खेल रही है न की जनसंदेश कबीर शाह एकादश की टीम