Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जनसंपर्क विभाग ने पत्रकारों को आपस में भिड़ाया!

भोपाल में होली मिलन समारोह मनाने को लेकर राजधानी के पत्रकारों में मनमुटाव हो गया है और वे दो गुटों में बंट गए हैं। होली मिलन समारोह मनाने के लेकर बीते 19 मार्च को स्थानीय अप्‍सरा रेस्टोरेंट में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गयी थी, जिसमें 23 मार्च को अप्‍सरा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय हुआ था,लेकिन अतिथियों को बुलाने के लेकर बैठक में विवाद हो गया था।

भोपाल में होली मिलन समारोह मनाने को लेकर राजधानी के पत्रकारों में मनमुटाव हो गया है और वे दो गुटों में बंट गए हैं। होली मिलन समारोह मनाने के लेकर बीते 19 मार्च को स्थानीय अप्‍सरा रेस्टोरेंट में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गयी थी, जिसमें 23 मार्च को अप्‍सरा रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय हुआ था,लेकिन अतिथियों को बुलाने के लेकर बैठक में विवाद हो गया था।

अधिकतर पत्रकार चाहते थे कि समारोह में पत्रकारों के अलावा किसी भी नेता या अधिकारी को न बुलाया जाए, लेकिन कुछ पत्रकार चाहते थे कि जनसम्पर्क मंत्री और जनसम्पर्क आयुक्त को कार्यक्रम में शामिल किया जाए। आखिर में यह तय हुआ कि अतिथि तक तो ठीक है लेकिन कार्यक्रम किसी संगठन के झंडे तले नहीं होगा, लेकिन जब दूसरे दिन कुछ पत्रकारों को ये भनक लगी कि आयोजन के लिए सरकार से मोटी राशि मिलने वाली है तो पत्रकार दो गुटों में बंट गए और आनन-फानन में दूसरे गुट ने 24 मार्च यानी आज त्रिवेणी में होली मिलन का अलग से कार्यक्रम बना लिया है। ख़बर है कि जनसम्पर्क विभाग ने दूसरे गुट को भी आर्थिक सहयोग करने का आश्‍वासन दिया है। मीडिया जगत में चर्चा है कि पत्रकारों को भिड़ाने में जनसम्पर्क विभाग की अहम भूमिका है।

भोपाल से अरशद अली ख़ान की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. kabeer

    March 25, 2011 at 5:32 am

    m.p.jansanmpark vibhaag hamesha se yahi to karta ayaa he,pro ke liye yah nai baat nahi he,mp ke kuchchh patrkaro ka dhandha to isi karan chal rah he.

  2. almaas

    March 25, 2011 at 5:03 pm

    arshad sir jansmpark vibhag ka kam keval patrkaro ko ladane ka reh gaya he,lekin hamare patrkar bhai kese he jo chand sikko ki khatir bik jate he or jansampark ke hato ka khilona ban jate he.

  3. journalist

    March 25, 2011 at 6:19 pm

    is baat se to yahi lagta hi ki haamam me sab ……

  4. shishupal singh tomar

    March 26, 2011 at 1:28 pm

    arshad bhai jansampark vibhag ne to m.p. me patrkareita ka kabaada kar diya he yah koi nayee baat nahi he,patrkaro ko chaahiye ki veh jansampark ke shadyantro se savdhan rahe.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...