Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘जन गण का मन’ में महिलाओं को बेइज्‍जत किया गया!

गाजीपुर पत्रकार यूनियन के अध्‍यक्ष एवं सहारा इंडिया परिवार से जुड़े सूर्य कुमार सिंह ने सहारा समय के एक कार्यक्रम में महिलाओं को बुलाकर अपमानित किया. 27 नवम्‍बर को सहारा का लाइव कार्यक्रम ‘जन गण का मन’ अपने आवास तुलसी सागर, लंका, गाजीपुर में आयोजित करवाया. इस कार्यक्रम के लिए उन्‍होंने सभी पार्टियों से संगठन के लोगों को बुलाया था. इसमें राष्‍ट्रीय पार्टियों के कुछ महत्‍वपूर्ण पदों पर आसीन महिला नेत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था.

गाजीपुर पत्रकार यूनियन के अध्‍यक्ष एवं सहारा इंडिया परिवार से जुड़े सूर्य कुमार सिंह ने सहारा समय के एक कार्यक्रम में महिलाओं को बुलाकर अपमानित किया. 27 नवम्‍बर को सहारा का लाइव कार्यक्रम ‘जन गण का मन’ अपने आवास तुलसी सागर, लंका, गाजीपुर में आयोजित करवाया. इस कार्यक्रम के लिए उन्‍होंने सभी पार्टियों से संगठन के लोगों को बुलाया था. इसमें राष्‍ट्रीय पार्टियों के कुछ महत्‍वपूर्ण पदों पर आसीन महिला नेत्रियों को भी आमंत्रित किया गया था.

मेरे सहित इस कार्यक्रम में डा. रेणुका सिन्‍हा एवं प्रदेश सेवा दल की संगठन मंत्री सविता खरे भी पहुंचीं. हमलोगों जब वहां खाली पड़ी सीट की तरफ बढ़े तो सूर्य कुमार ने हमलोगों को रोक दिया तथा कहा कि आपलोग पीछे बैठिए. हमने जब कहा कि हम अपनी बात कैसे रखेंगे तो उन्‍होंने कहा कि कैमरा सभी जगह जायेगा. तब हमने कहा कि जब कैमरा सब जगह जायेगा तो हमलोगों के यहां बैठने में आपको क्‍या परेशानी है. इस पर उन्‍होंने कहा कि अगर आपको पीछे बैठना है तो बैठिए नहीं तो आप जा सकती हैं. बाद में कुछ लोगों ने मुझे अकेले आगे बैठने को कहा, जिस पर मैंने इनकार करते हुए महिलाओं कहा कि इन महिलाओं को भी यहां बैठाया जाय.

इस पर सूर्य कुमार ने कहा कि हम किसी को आगे नहीं बैठायेंगे, जिन्‍हें बैठाना था उसे बैठा दिया गया है. इसके बाद इतनी बेइज्‍जती होने के बाद हम तीनों लोगों ने कार्यक्रम का बहिष्‍कार कर दिया तथा चले आए. मेरा कहना है कि पत्रकारिता की आड़ में गलत काम करने वाले लोगों का बहिष्‍कार किया जाना चाहिए. सूर्य कुमार एवं उनके पुत्र पर कई तरह के आरोप हैं, जिससे बचने के लिए उन्‍होंने यह कार्यक्रम आयोजित करवाया ताकि इससे दबाव बनाया जा सके.

कुसुम तिवारी

सदस्‍य, उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Avinash Singh

    December 2, 2010 at 4:25 am

    Tiranga JAN GUN KA MAN Sahara Samay ka karykram Delhi dwara aayojit tha. Esme sabhi pramukh Leaders, Doctors, teachers, Students, Samajsewi, Adhiwakta, Mahilaye, se bat ki gait hi. Es karykram ka sara intajam Lucknow ke reporter Rajat Shinha ne kiya tha. Aage pramukh rup se sabhi partion ke warist Leaders baithe the. Es karykram me sabhi siten aamantrit logo ke liya pahle se hi nirdharit ki gait hi. Jisme asthaniy astar se koi hastchhep nahi kiya gaya tha. Es karykram me Suray Kumar Singh (warist patrakar) bataur guest bulaye gaye the. Aur sabse pichhe ke row me baithe the. Es karykram me kisi prakar ki kisi se koi anban nahi hui thi. Yah kisi ki pratistha ko girane ki sajis hai. Eska mai purjor birodh kartaa hu. Yah bate main eek am sahari ki haisiyat se likhi hai. Kyo is karykram me mai kudh maujud tha.
    Avinash Singh
    IT Student

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...