जमशेदपुर में एक बड़े अखबार के यूनिट हेड के थप्पड़ खाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है. खबर है कि दो-तीन दिन पहले यूनिट हेड मार्केटिंग के अपने सहकर्मियों की मीटिंग ले रहे थे. कांफ्रेंस रूम में बैठक चल रही थी. एक जूनियर लेबल के सहकर्मी से उनकी कुछ बात हो गई. उसने आव देखा ना ताव, यूनिट हेड महोदय को तड़ाक से उठकर एक थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना से सभी लोग एकदम से आवाक रह गए.
खबर है कि इसके बाद यूनिट हेड के शुभचिंतकों ने उक्त मार्केटिंग के बंदे की जमकर पिटाई की. मामले को काफी दबाकर रखा गया, परन्तु पिटाई से घायल हुए मार्केटिंग के बंदे ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस को दे दी. मामला चूंकि एक बड़े अखबार से जुड़ा था, लिहाजा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया बल्कि इसकी सूचना अखबार के लोगों को दे दी. बताया जा रहा है कि मार्केटिंग वाले लड़के ने एफआईआर के साथ मेडिकल भी लगाया है, लिहाजा पुलिस पर भी एफआईआर लिखने का दबाव बना हुआ है. अब बताया जा रहा है कि यूनिट हेड के लोग अब मार्केटिंग विभाग के बंदे से मामला सलटाने का दबाव बना रहे हैं. उस पर दबाव डाला जा रहा है कि शिकायत वापस ले ले तथा मामले को बाहर सलटा ले.












arvind ji
September 12, 2011 at 12:38 pm
yeh mamla to hindustan akhbaar ka hai… parde ke pichhey giteswar ka hath hai
Thuthur Das
September 12, 2011 at 1:18 pm
Maaro saalon ko
Bijay singh , Jamshedpur
September 12, 2011 at 5:25 pm
galat parampara hai…. unit head ko bhi sanyam se kam lena chahiye aur marketing ke ladke-new comers bhi iss tarah ki harkat na kare..
team work se hi manzil payi ja sakti hai..aj jabki har media house par business ka dabav hai,aise me sirf team work aur sahi planning hi better result de sakti hai.. bade adhikari bhi apni maryada na bhule..sub-ordinates se chote bhai jaisa vyawahar kare..result khud samne dikhega…