Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जमीन की जंग लड़ने वाले पत्रकारों की संस्‍था में ही करोड़ों का घोटाला

इन्दौर । जमीन की जंग लड़कर भूमाफियों के सरदार बाबी छाबड़ा को भले ही मीडिया ने जेल की हवा खिला दी हो मगर हजारों सदस्यों को अभी तक भूखंड नहीं मिल सके। वहीं पत्रकार खुद अपनी जमीन ही नहीं बचा सके। पत्रकारों की गृह निर्माण संस्था ही पूरी भूमाफियों के हाथों बिक गई और एक भी पात्र पत्रकार भूखंड हांसिल नहीं कर सका।

इन्दौर । जमीन की जंग लड़कर भूमाफियों के सरदार बाबी छाबड़ा को भले ही मीडिया ने जेल की हवा खिला दी हो मगर हजारों सदस्यों को अभी तक भूखंड नहीं मिल सके। वहीं पत्रकार खुद अपनी जमीन ही नहीं बचा सके। पत्रकारों की गृह निर्माण संस्था ही पूरी भूमाफियों के हाथों बिक गई और एक भी पात्र पत्रकार भूखंड हांसिल नहीं कर सका।

संवादनगर एक्सटेंशन के नाम पर काटी जाने वाली कालोनी की इन्दौर के बिचौली हप्सी एवं टिगरियाराव की 8.30 एकड़ जमीन पर 199 फर्जी सदस्यों के नाम रजिस्ट्री हो गई, अब सहकारिता विभाग 365 सदस्यों की सूची को टांग कर दावे आपत्ति बुलाने की खानापूर्ति में जुटा हुआ है। नवलखा के पास जो संवादनगर बसा है उसमें 37 भूखंडों पर मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल ने मकान बनाए थे, जो पत्रकारों को आवंटित किए गए। उसके बाद संवादनगर एक्सटेंशन के नाम पर इसी संस्था ने ग्राम बिचौली हप्सी और टिगरियाराव में आवासीय जमीन खरीदी और 1993 से 1997 तक इन जमीन की रजिस्ट्री संस्था के पक्ष में हो गई।

संस्था का पंजीकृत पता 80 वल्लभनगर इन्दौर था, जो बदलकर वर्तमान में 6 एमजी रोड इन्द्रप्रस्थ टॉवर हो गया। हालांकि पता परिवर्तन की कोई सूचना सहकारिता विभाग को नहीं दी गई। संस्था के 2008-09 के आडिट में सहकारिता विभाग ने भी जबर्दस्त अनियमितताएं पाई हैं। इस आडिट रिपोर्ट के अनुसार संस्था में जहां वरीयता क्रम का उल्लंघन किया गया और नए सदस्यों को भूखंड देकर उनकी रजिस्ट्रीट कर दी गई। ये सभी गैर पत्रकार सदस्य थे। साल 2008-09 में संस्था ने 365 सदस्य बनाए जो विधान के विपरीत थे।

संस्था ने 8.30 एकड़ भूमि पर 276 भूखंड विकसित करना बताए,  जिसमें से संवादनगर एक्सटेंशन में 120 और तिलकनगर एनएक्स में 79 इस तरह कुल 199 भूखंडों को फर्जी सदस्यों को आवंटित कर उनकी रजिस्ट्रियां करवा दी और संस्था के जो पत्रकार सदस्य बनाए गए उसमें से एक को भी भूखंड हांसिल नहीं हुआ। वर्तमान में 27 भूखंड बचे हैं। अब सहकारिता विभाग सभी 365 नए पुराने सदस्यों की सूची टांगकर दावे आपत्तियां बुला रहा है, जिसकी समयावधि समाप्त होने पर कई पत्रकार सदस्यों ने हल्ला मचाया तब दावे आपत्तियों की सुनवाई की अवधि को बढ़ाया गया।

आडिट रिपोर्ट में सहकारिता विभाग ने यह भी पाया कि कालोनी के विकास में जो 65 लाख 83 हजार रुपये खर्च किए गए, उसका भी विधिवत अनुबंध विकास करने वाली फर्म के साथ नहीं किया गया और ना ही चेक से भुगतान हुआ। जबकि 20 हजार से अधिक का भुगतान अकाउंट पेई चेक से होना चाहिए। संस्था के कर्ताधर्ताओं ने एमके कंस्‍ट्रक्‍शन कम्पनी से विकास करवाकर लाखों का भुगतान नकद कर दिया, सालों पूर्व संस्था भूमाफियों के हाथ में बिक गई। इस संस्था में इन्दौर के पत्रकार जयकिशन गौड, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश जोशी जैसे लोग पदाधिकारी रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इन्दौर का जिला प्रशासन जिन 25 दागी संस्थाओं की जांच कर रहा है उसमें संवादनगर भी शरीक है। बहरहाल इन्दौर के अधिकांश पत्रकार अपनी किस्मत को कोस रहे हैं, सालों पहले सदस्य बने ये पत्रकार अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। इन्दौर की पत्रकारिता में यह सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है।

इंदौर से अर्जुन राठौर की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...