Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जर्मन रेडियो डायचे वेले : खामोश हुई हिंदी की एक और आवाज

इस महीने की पहली तारीख से बेहद गुमनाम तरीके से विदेशों में हिंदी की एक और आवाज खामोश हो गई. यह आवाज थी जर्मन रेडियो डायचे वेले की हिंदी सेवा की. 15 अगस्त 1964 को शुरू हुई यह सेवा बरसों से ठिठक-थमक कर चलते हुए आखिर पहली जुलाई को हमेशा के लिए बंद हो गई. लेकिन बीबीसी की तरह इसके बंद होने पर कोई शोर-शराबा तो दूर, अब तक बहुतों को इसके बंद होने तक की जानकारी नहीं है.

इस महीने की पहली तारीख से बेहद गुमनाम तरीके से विदेशों में हिंदी की एक और आवाज खामोश हो गई. यह आवाज थी जर्मन रेडियो डायचे वेले की हिंदी सेवा की. 15 अगस्त 1964 को शुरू हुई यह सेवा बरसों से ठिठक-थमक कर चलते हुए आखिर पहली जुलाई को हमेशा के लिए बंद हो गई. लेकिन बीबीसी की तरह इसके बंद होने पर कोई शोर-शराबा तो दूर, अब तक बहुतों को इसके बंद होने तक की जानकारी नहीं है.

वैसे, इसके अंत की शुरुआत तो बीते साल अक्तूबर में उसी समय हो गई थी जब प्रबंधन ने शार्टवेब पर हिंदी रेडियो बंद करने का फैसला किया था. लेकिन तब यह तय हुआ था कि रोजाना समाचार और फीचर को मिला कर पंद्रह मिनट के कार्यक्रम इंटरनेट रेडियो पर उपलब्ध रहेंगे और हिंदी की वेबसाइट को और समृद्ध किया जाएगा. लेकिन प्रबंधन ने व्वायस आफ अमेरिका और फिर बीबीसी हिंदी की तर्ज पर इससे भी पल्ला झाड़ने का फैसला कर लिया. डायचे वेले ने 15 अगस्त, 1964 को हिंदी कार्यक्रम की शुरुआत की थी. भारत के बाहर यह अकेला ऐसा रेडियो स्टेशन था जहां से संस्कृत में भी कार्यक्रम प्रसारित किए गए. महज 15 मिनट के कार्यक्रम से शुरू हुई हिंदी सेवा बाद में दिन में दो बार 30-30 मिनट के दो कार्यक्रमों का प्रसारण करने लगी.

डायच

डायचे वेले का मुख्यालय जर्मनी के कोलोन से बान स्थानांतरित होने के बाद इसकी वेबसाइट भी शुरू की गई. तब इस सेवा की बेहतरी की उम्मीद जगी थी. जाने-माने प्रसारक राम यादव शुरू से ही इस रेडियो का चेहरा बने हुए थे. यह रेडियो सेवा बीबीसी की तरह लोकप्रिय कभी नहीं रही. लेकिन अब जब इसकी लोकप्रियता का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ने लगा, प्रबंधन इसमें कतरब्योंत करने लगा. बीते साल पहले हिंदी कार्यक्रम के सुबह का प्रसारण बंद किया गया और फिर अक्तूबर में शाम का भी बंद हो गया. तब प्रबंधन की ओर से कहा गया कि बेवसाइट को मजबूत किया जाएगा. लेकिन अब उसका भविष्य भी अधर में है. हालात बिगड़ते देख कर राम यादव को बीते साल समय से पहले ही रिटायर हो गए. एक और पुराने साथी उज्ज्‍वल भट्टाचार्य भी पहली जुलाई से रिटायर हो गए. अब वहां सात स्थाई कर्मचारी बचे हैं. प्रबंधन उनमें से आधे से पल्ला झाड़ने की तैयारी में है. रात की पाली बंद हो चुकी है.

डायच

दरअसल, इस मामले में विदेशी प्रसारकों को राह दिखाई अमेरिका ने. उसके बाद बीबीसी भी इसी राह पर चल पड़ा. और अब जर्मनी भी उसी की नकल कर रहा है. विडंबना यह है कि जर्मन चांसलर एंजेसा मर्केल हाल में भारत यात्रा पर आई थी. उन्होंने दोनों देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था. यह साल भारत-जर्मन मैत्री वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है. लेकिन जर्मन सरकार की सहायता से चलने वाली डायचे वेले की हिंदी सेवा इसी महीने असमय ही काल के गाल में समा गई. ऊर्दू और बांग्ला सेवाएं तो जस की तस चल रही हैं. लेकिन हिंदी बंद है. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या बांग्ला रेडियो के श्रोता हिंदी से ज्यादा हैं? लेकिन प्रबंधन को इस या ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं है. अब अचानक हुए इस फैसले से कई उभरते प्रतिभावान पत्रकारों का करियर मझधार में है. एक युवा पत्रकार को तो अमेरिका से एमबीए करने के लिए स्कालरशिप मिल गई है. लेकिन बाकियों का क्या होगा. करियर के बीच में अचानक जर्मनी से भारत आकर नए सिरे से नौकरी की तलाश बेहद कठिन है.

डायच

वैसे भी हिंदी का बाजार भाव ठीक नहीं है. गिने-चुने लोगों को तो संपर्कों व जुगाड़ के बल पर नौकरियां और पैसे ठीक-ठाक मिल जाते हैं. लेकिन बाकी लोग जैसे-तैसे ही काम चलाते रहते हैं. जर्मनी में तो हिंदी पत्रकारिता के लिए डायचे वेले ही पहला और आखिरी मुकाम था. किसी जमाने में आलोक मेहता और मधुसूदन आनंद जैसे कई दिग्गज संपादक-पत्रकार इस सेवा के लिए काम कर चुके हैं. फिलहाल जो लोग अब बान में हिंदी सेवा की वेबसाइट को चला रहे हैं वे भी असमंजस में हैं. प्रबंधन ने उनको यह तक नहीं बताया है कि उनका भविष्य क्या होगा. यह वेबसाइट भी महज एजेंसी की खबरों के अनुवाद से ही चल रही है. ऐसे में पाठक इसे भला क्यों पढ़ेंगे. तो क्या जर्मनी से हिंदी सेवा का नामोनिशान मिट जाएगा. इस सवाल का जवाब तो शायद प्रबंधकों के पास भी नहीं है. तीस भाषाओं में सेवा चला रहे डायचे वेले प्रबंधन की दुनिया की सबसे बड़ी भाषा हिंदी के प्रति यह सौतेलापन रवैया समझ से बाहर है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कमल शर्मा

    July 6, 2011 at 8:29 am

    जर्मन रेडियो डायचे वेले की हिंदी सेवा का बंद होना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। भारत सरकार जर्मन सरकार के साथ सहयोग कर इसे चलाने के लिए बातचीत कर सकती थी। इस रेडियो सेवा पर मेरी भी आर्थिक रिपोर्ट प्रसारित हुई है। बीबीसी जितना लोकप्रिय न होकर भी यह बेहतर था।

  2. Dr.V.L.Gupta

    July 16, 2011 at 6:52 pm

    हिंदी सेवा का बंद होना दुर्भाग्य पूर्ण है। विदेशों में हिंदी की एक और आवाज खामोश हो गई। भारत सरकार जर्मन सरकार के साथ इसे चलाने के लिए बातचीत कर सकती है।जिस भाषा का अपने ही देश में सम्मान न हो उसका कहीं भी ऐसा हश्र विस्मयकारी नहीं होना चाहिए । आज भारत का 60 प्रतिशत मीडिया, जो विदेशी हाथों में है, हम पर हिंगलिश थोप रहा है। इस विषय में हर हिंदी संस्था के कार्यकर्ताओं को एक गोष्ठी तैयार कर के रणनीति बनानी चाहिये।यह केवल भाषा का प्रश्न नहीं है अपितु भाषा से जुड़ी समस्त संस्कृति और हमारी विरासत का प्रश्न है। अगर भारतीय भाषाओं को बचाना है और भारत को हर दृष्टि से एक शक्तिशाली देश बनाना है तो हम समय न गंवाएं वरना अगली पीढ़ी तक यह ज्वाला बुझ जाएगी। अगर हम जमीन मजबूत कर सके और विदेशों तक उसके तार जोड़ सके तो फिर शायद हम दुनिया की सरकारों को भी हिंदी के पक्ष में मोड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...