दैनिक जागरण का दो दिवसीय वार्षिक मीट साध्य 2011 सूरजकुंड में प्रारम्भ हो गया है. जागरण समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्त ने कहा कि जागरण एक परिवार है जो एक दूसरे से जुड़कर नित प्रगत्ति की ओर बढ़ रहा है. समूह के सीएमडी व प्रबंध संपादक महेंद्र मोहन गुप्त ने बिना फल की इच्छा के कर्म करते रहने का संदेश दिया.
साध्य 2011 के लक्ष्य व उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए संपादक व सीईओ संजय गुप्त ने जागरण के नवसृजित लोगो ‘उदीयमान सूर्य एक, किरणें अनेक’ के माध्यम से विशाल होते जागरण परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया. उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली में खुद की चुनौतियां तय करने और उन्हें हासिल करने की ऐसी पारदर्शी व्यवस्था कायम करने पर बल दिया जिसमें न कोई भ्रम हो न ही कोई संवादहीनता.
जागरण के निदेशक सुनील गुप्त ने इस क्षेत्र की चुनौती का ध्यान दिलाते हुए लेखन-कुशलता, समयबद्धता, टीम वर्क पर जोर दिया. निदेशक शैलेश गुप्त ने समूह की एकजुटता पर बल दिया. निदेशक वीरेंद्र कुमार व धीरेंद्र मोहन ने समूह के सुपर ब्रांड बनने, कई अखबारों के अधिग्रहण को उपलब्धि बताया. मिड-डे के सीईओ मनोजीत घोषाल ने दो मीडिया कंपनियों के विलय को महत्वपूर्ण घटना बताया. मुख्य महाप्रबंधक निशिकांत ठाकुर ने मीट में आए समूह के लोगों का स्वागत किया.











