Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जागरण की बोलेरो लूटी गई, पुलिस असहाय

दैनिक जागरण, हलद्वानी यूनिट की बोलेरो जीप का अब तक पता नहीं लग पाया है. वाहन लुटेरों ने इस जीप को उधमसिंह नगर जिला के किच्‍छा के पास लूट लिया था. यह जीप यूनिट हेड की पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए लखनऊ गई थी. वहां से लौटते समय यूनिट हेड की पुत्री बरेली में उतर गई. जिसके बाद चालक त्रिलोकी ने पैसे की लालच में कुछ सवारियों को भर लिया था.

दैनिक जागरण, हलद्वानी यूनिट की बोलेरो जीप का अब तक पता नहीं लग पाया है. वाहन लुटेरों ने इस जीप को उधमसिंह नगर जिला के किच्‍छा के पास लूट लिया था. यह जीप यूनिट हेड की पुत्री को परीक्षा दिलाने के लिए लखनऊ गई थी. वहां से लौटते समय यूनिट हेड की पुत्री बरेली में उतर गई. जिसके बाद चालक त्रिलोकी ने पैसे की लालच में कुछ सवारियों को भर लिया था.

बरेली से आगे बढ़ने पर जब चालक ने बोलेरो जीप यूए-04/ई-4455 पर सवार कुछ यात्रियों को उतार दिया तो तीन लोग बचे रह गए. उन लोगों ने चालक से आगे उतरने की बात कही. चालक त्रिलोकी तीनों को लेकर किच्‍छा से कुछ आगे स्थित सूनसान इलाके में पहुंचा तभी तीनों बदमाश उसे तमंचे के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद त्रिलोकी को बिलासपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव के पास खेतों में फेंक कर बोलेरो लेकर फरार हो गए.

चालक ने इसकी सूचना अखबार के वरिष्‍ठों को दी. इसके बाद बोलेरो लूट का मामला किच्‍छा थाने में दर्ज कराया गया. छह दिनों के बाद भी पुलिस इस मामले में किसी निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है. पुलिस ने उधमसिंह नगर के अलावा आसपास के जिलों के पुलिस से भी सहयोग ले रही है. एक टीम को नेपाल भी भेजा गया था, परन्‍तु अब भी बोलेरो का कहीं सुराग नहीं मिल पाया है. मामला अखबार से जुड़ा होने के चलते पुलिस परेशान है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahesh

    July 16, 2011 at 3:57 am

    jagran ke malik pta kare haldwani mai kya-kya ho rha hai, bulero lakhnow kyo gyee thee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...