कपूरथला : दैनिक जागरण के जालंधर कार्यालय में कार्यरत पत्रकार महेश कुमार की बाइक रविवार की रात कपूरथला के जलोखाना चौक के पास से चोरी हो गई. बाइक चोरी की सूचना महेश ने पुलिस को दे दी है. पुलिस अब तक मोटरसाइकिल का पता नहीं लगा पाई है. महेश अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल डीएल 4/ एएस 6420 से किसी काम से जलोखाना चौक गए थे. उन्होंने वहीं पर अपनी बाइक खड़ी कर दी तथा खरीदारी करने लगे. जब खरीददारी करके वापस आए तो देखा उनकी बाइक गायब थी.
महेश ने आसपास के लोगों से अपनी मोटरसाइकिल के बारे में पूछताछ की परन्तु कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मोटरसाइकिल का पता लगाने की कोशिश कर रही है.











