Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण ने उन्‍हें मारा, मैंने मरने की बधाई दे डाली

19 जनवरी का दिन काफी गहमागहमी वाला रहा। सुबह से ही इस पूछताछ के फोन और ऑनलाइन क्वेरी आने लगे कि आखिर आगराटुडे.इन के संपादक बृज खंडेलवाल को हुआ क्या… मैं भी असमंजस में पड़ गया… क्योंकि बीती रात को मेरी उनसे बातचीत हुई थी… और सबकुछ ठीकठाक था। जब पूरा प्रकरण पता चला तो मैंने भी उन्हें उनके ‘मरने’ पर बधाई दे डाली।

19 जनवरी का दिन काफी गहमागहमी वाला रहा। सुबह से ही इस पूछताछ के फोन और ऑनलाइन क्वेरी आने लगे कि आखिर आगराटुडे.इन के संपादक बृज खंडेलवाल को हुआ क्या… मैं भी असमंजस में पड़ गया… क्योंकि बीती रात को मेरी उनसे बातचीत हुई थी… और सबकुछ ठीकठाक था। जब पूरा प्रकरण पता चला तो मैंने भी उन्हें उनके ‘मरने’ पर बधाई दे डाली।

दरअसल हुआ यह था कि वरिष्ठ पत्रकार बृज खंडेलवाल को दैनिक जागरण के आगरा संस्करण ने ‘मृत’ घोषित कर दिया। पेज छह पर छपी खबर ‘शैलेंद्र रघुवंशी स्मृति में दिवंगतजनों को नमन’ के अनुसार ‘नगर के दिवंगत बृज खंडेलवाल, कांति भाई पटेल, निरंजन लाल शर्मा, अतुल माहेश्वरी और एचके पालीवाल आदि को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित’ की गई।

नागरी प्रचारिणी सभा के शताब्दी वर्ष और दिवंगत रंगकर्मी शैलेंद्र रघुवंशी की याद में मंगलवार को गीतांजलि, नाट्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। अखबार में इस समारोह को लेकर खबर छापी गई थी। जिसमें अन्य दिवंगतों के साथ बृज खंडेलवाल का भी नाम जोड़ दिया गया। उनके पत्रकार मित्रों उन्हें दिनभर उनके ‘मरने’ पर बधाइयां देते रहे….।

जागरण

नीचे पढि़ए दैनिक जागरण, आगरा के संस्‍करण में प्रकाशित पूरी खबर

नाटक में बसी ब्रजभाषा की मिठास

आगरा, जागरण संवाददाता: मन में रमी ही माटी के प्रति श्रद्धा तो सब कुछ अपनापन सा लगता है। ब्रजभाषा की मिठास में पगा हुआ नाटक लल्लू लाल कौ रुपैय्या दर्शकों के इर्द-गिर्द घूमता सा दिखायी दिया। वैसे तो नाटकों में किसी-किसी पात्र को बृजभाषा में संवाद बोलते हुए देखा है। लेकिन सम्पूर्ण नाटक कई दशकों बाद देखने को मिला। इसके अलावा दिलीप रघुवंशी द्वारा निर्देशित नाटक प्रधानजी का भी मंचन किया गया।

नागरी प्रचारिणी सभा के शताब्दी वर्ष और दिवंगत रंगकर्मी शैलेंद्र रघुवंशी की याद में मंगलवार को गीतांजलि, नाट्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के दिवंगत ब्रज खंडेलवाल, कांति भाई पटेल, निरंजन लाल शर्मा, अतुल माहेश्वरी, एचके पालीवाल, सरोज पटेल, डॉ.आरके वर्मा, डॉ.रफीकल गनी को दो मिनट की मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।

कार्यक्रम की शुरुआत नागार्जुन और केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं से हुआ। लाला हरेशचंद सर्राफ स्मृति पुरस्कार सुबोध गोयल ने प्रदान किये। अतिथि थे सरोज गौरिहार, रमेश मिश्रा, पूर्व विधायक डा.अनुराग शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, वायलेट एडवर्ड, डा.मुकुल श्रीवास्तव। रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ का सहयोग रहा। संयोजक डॉ.विजय शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन जितेंद्र रघुवंशी ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...