Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जागरण ने लुटेरा बताया, भुक्‍तभोगी ने नोटिस भेजा

दैनिक जागरण, बदांयू में छपे एक खबर पर दैनिक जागरण को नोटिस भेजा गया है. अखबार में छपी खबर से आहत रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह ने संपादक एवं जिला प्रभारी को नोटिस भेजा है. नोटिस में उन्‍होंने आरोप लगाया है कि स्‍थानीय संवाददाता रोजगार सेवकों से पैसे की मांग करते रहते हैं. पैसे न देने पर ही उनके खिलाफ यह खबर छापी गई है.

दैनिक जागरण, बदांयू में छपे एक खबर पर दैनिक जागरण को नोटिस भेजा गया है. अखबार में छपी खबर से आहत रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह ने संपादक एवं जिला प्रभारी को नोटिस भेजा है. नोटिस में उन्‍होंने आरोप लगाया है कि स्‍थानीय संवाददाता रोजगार सेवकों से पैसे की मांग करते रहते हैं. पैसे न देने पर ही उनके खिलाफ यह खबर छापी गई है.

बदांयू जिले के वजीरपुर में रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह के बारे में एक खबर प्रकाशित हुई है. जिसमें उन्‍हें असलहे के बल पर सचिव से 76 हजार रूपये लुटने का आरोपी बताया गया है. संजीव ने आरोप लगाया है कि उनके और सचिव के बीच विवाद था तथा उन्‍होंने झगड़े की तहरीर थाने में दी थी. परन्‍तु जागरण ने उन्‍हें लूट का आरोपी बना दिया. जिससे उनकी तथा उनके परिवार की प्रतिष्‍ठा धूमिल हुई है. उनकी शादी भी टूटने के कगार पर है. संजीव ने स्‍थानीय संवाददाता पर भी आरोप लगाया है कि उनके द्वारा अक्‍सर पैसे की मांग की जाती है. पैसे न देने पर ही उन्‍होंने गलत तथ्‍यों के आधार पर उनको लुटेरा बना दिया गया है.

संजीव ने दैनिक जागरण के संपादक को भेजे गए नोटिस में पन्‍द्रह दिनों के भीतर सही तथ्‍यों के साथ समाचार तथा खंडन छापने को कहा है. संजीव का कहना है कि इस घटना को जागरण के अलावा किसी और अखबार ने नहीं छापा, जबकि अगर मैंने लूट की घटना को अंजाम दिया होता तो सभी अखबार इस खबर को प्रमुखता से छापते. उन्‍होंने स्‍थानीय संवाददाता प्रवीण गुप्‍ता पर आरोप लगाया है कि वह 26 जनवरी को पन्‍द्रह सौ रूपये का चेक ले गया परन्‍तु छह सौ रूपये का विज्ञापन अखबार में छापा है.

जागरणजागरण

नोटिस

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Bhadas4bhadas

    January 31, 2011 at 3:12 pm

    लगभग हर जिले के हर ब्लॉक संवादाता की कहानी ऐसी ही है। जब पत्रकार ही लूटेरे हैं तो सच को लिखेगा।

  2. amit saxena

    February 1, 2011 at 5:26 am

    aaj aya uth paharh ke niche

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...