Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जागरण प्रभारी पर हत्‍यारे की मदद का आरोप, प्रभारी ने इसे साजिश बताया

हिंदु युवा वाहिनी, बस्‍ती की तरफ से आरोप लगाया गया है कि दैनिक जागरण, बस्‍ती के प्रभारी आशुतोष मिश्र एक हत्‍यारे को बचाने में जी जान से लगे हुए हैं. हिंदु वाहिनी की तरफ से मंडलायुक्‍त राकेश कुमार गोयल को ज्ञापन भी दिया गया है. जिस में जागरण के जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा के फोन की कॉल डिटेल निकालकर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

हिंदु युवा वाहिनी, बस्‍ती की तरफ से आरोप लगाया गया है कि दैनिक जागरण, बस्‍ती के प्रभारी आशुतोष मिश्र एक हत्‍यारे को बचाने में जी जान से लगे हुए हैं. हिंदु वाहिनी की तरफ से मंडलायुक्‍त राकेश कुमार गोयल को ज्ञापन भी दिया गया है. जिस में जागरण के जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा के फोन की कॉल डिटेल निकालकर कार्रवाई करने की बात कही गई है.

बीते 25 जुलाई को हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश संयोजक विष्‍णु दत्‍त ओझा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी. इसमें मुख्‍य अभियुक्‍त समाजवादी पार्टी के जिला सचिव मुकुट मिश्र को बनाया गया. इनके गिरफ्तारी की खबर केवल जागरण अखबार ने छापी, इसके बाद से ही हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता आशुतोष के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. उन्‍होंने मंडलायुक्‍त को ज्ञापन देकर आशुतोष मिश्रा के फोन डिटेल की जांच कराए जाने की मांग की है.

हालांकि इस संबंध में जो दूसरी कहानी निकल कर आ रही है वह यह है कि आशुतोष को उनके ही कुछ साथी बस्‍ती से हटवाना चाहते हैं. इसके पीछे कारण यह है कि देवरिया के रहने वाले आशुतोष को जब बस्‍ती भेजा गया था तब यहां कार्यरत कुछ स्‍थानीय प्रतिनिधियों का तबादला तहसील मुख्‍यालयों के लिए कर दिया गया था, तभी से वे लोग आशुतोष को हटाने की जुगत में लगे हुए थे.

इस संदर्भ में जब आशुतोष से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्‍होंने कहा कि मैं गलत हूं तो मेरी भूमिका की जांच कराई जाए. मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है ताकि मुझे बस्‍ती से हटवाया जा सके. उन्‍होंने फोन कॉल के संबंध में कहा कि हत्‍या के आरोपी मुकुट मिश्र सपा के जिला सचिव थे तथा सपा पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रही थी, लिहाजा उस संदर्भ में कुछेक बार उनकी बात हुई है. इसकी जांच कराई जा सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. om prakash srivastava

    August 5, 2011 at 1:07 pm

    Are hay hay Ashutoshji ye kya ho raha hai
    Basti wale kya arop laga rahe hain,
    hume to biswash hi nahi ho raha hai.
    Jaldi kuch kariye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...