दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि एएन सिंह ने यहां ज्वाइन कर लिया है. एएन सिंह के ज्वाइन करते ही यहां रीजनल मैनेजर अनिरुद्ध त्यागी का तबादला मेरठ के लिए कर दिया गया है. वे दो साल से यहां कार्यरत थे. माना जा रहा है कि अब सीकेटी यानी चंद्रकांत त्रिपाठी के साम्राज्य की चूलें हिलने की शुरुआत हो चुकी है.
खबर है कि उनकी जगह जनवाणी, मेरठ में तैनात जीएम सेल्स इंद्रजीत चौधरी को लाया जा रहा है. इंद्रजीत ने जनवाणी से इस्तीफा दे दिया है. वे जागरण, मेरठ से जनवाणी आए थे. जागरण में वे एरिया मैनेजर सर्कुलेशन के पद पर तैनात थे. मेरठ के मूल निवासी इंद्रजीत ग्यारह वर्षों से जागरण के साथ थे. उन्होंने दिसम्बर 1999 में जागरण, मेरठ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इंद्रजीत के पास जागरण के मेरठ, देहरादून, आगरा और अलीगढ़ यूनिट के सर्कुलेशन की जिम्मेदारी थी. इस संबंध में जब इंद्रजीत चौधरी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताता रहा.












Akash
August 13, 2011 at 11:47 am
Gud luck to Inderjeet Sir, Hope u will do the same u did in Jaghran Meerut.
umeshpandey
August 22, 2011 at 12:57 pm
Badhai ho Sir, nai jimmedariyon ke sath ek baar fir aap aaye hai maidan mai
nisheeth verma
August 25, 2011 at 12:17 pm
congratulation!