Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जागरण, मेरठ को हर्ष और अक्षय ने कहा अलविदा

मेरठ में दैनिक जागरण को झटका लगने का सिलसिला लगातार जारी है. दो जोडि़यों के बाद तीसरी जोड़ी ने भी अलविदा कह दिया. नई जानकारी के मुताबिक मेरठ से लांच हो रहे गाडविन ग्रुप के हिंदी अखबार दैनिक जनवाणी के साथ हर्ष कुमार एवं अक्षय कुमार के नाम भी जुड़ गए हैं. ये दोनों पिछले सात वर्षों से दैनिक जागरण, मेरठ के साथ थे.

मेरठ में दैनिक जागरण को झटका लगने का सिलसिला लगातार जारी है. दो जोडि़यों के बाद तीसरी जोड़ी ने भी अलविदा कह दिया. नई जानकारी के मुताबिक मेरठ से लांच हो रहे गाडविन ग्रुप के हिंदी अखबार दैनिक जनवाणी के साथ हर्ष कुमार एवं अक्षय कुमार के नाम भी जुड़ गए हैं. ये दोनों पिछले सात वर्षों से दैनिक जागरण, मेरठ के साथ थे.

हर्ष कुमार एवं अक्षय जागरण में जुगल जोड़ी के रूप में जाने जाते थे. दोनों ने अपने करियर की शुरुआत अ‍मर उजाला, मेरठ से एक साथ की थी. उसके बाद जागरण का दामन भी साथ में ही पकड़ा. अब अपने नये आशियाने पर भी साथ-साथ जा रहे हैं. हर्ष कुमार तेज-तर्रार रिपोर्टर माने जाते हैं. उनका जाना जागरण के लिए झटका माना जा रहा है. वे काफी समय तक जागरण, मुजफ्फरनगर के ब्‍यूरोचीफ रहे. जागरण को उन्‍होंने डेस्‍क एवं रिपोर्टिंग दोनों में अपनी सेवाएं दी.

अक्षय कुमार जागरण में जनरल डेस्‍क के इंचार्ज थे. उन्‍हें काफी कूल और सुलझा हुआ पत्रकार माना जाता है. उनका जाना भी जागरण के लिये बड़ा नुकसान माना जा रहा है.

जागरण, मेरठ के जनरल डेस्‍क इंचार्ज तेजतर्रार पत्रकार यशपाल और सिटी चीफ रवि शर्मा की जोड़ी ने सबसे पहले इस्तीफा दिया था. यशपाल के के दैनिक जनवाणी का संपादक बनने के बाद से ही जागरण में हलचल शुरू हो गई थी. इसके बाद हर्षवर्द्धन एवं मनीष शर्मा ने एक साथ इस्‍तीफा देकर जनवाणी का साथ थाम लिया. अब हर्ष एवं अक्षय के रूप में तीसरी जोड़ी भी जागरण को अलविदा कह दिया. इस समय जागरण, मेरठ में खलबली है. कई और लोगों के जागरण छोड़कर जाने की आशंका जताई जा रही है. कुल मिलाकर मेरठ की मीडिया जगत में इन दिनों काफी हलचल मची हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ANIL GUPTA VARANASI

    October 31, 2010 at 10:35 pm

    Dear Sir, congratulation….
    Ye to hona hi tha..aap ko wha v name fame mite… I say again congratulation…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...