Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जागरण, वाराणसी कार्यालय में हंगामा, विजय सिंह जूनियर फोर्स लीव पर भेजे गए

: अपडेट : दैनिक जागरण, वाराणसी के रिपोर्टर विजय सिंह जूनियर को कार्यालय में सहकर्मियों से उलझने तथा गाली ग्‍लौज करने के चलते फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि जागरण में खबरें लिखने के बाद उसे नेट पर डालना होता है. विजय सिंह जूनियर रविवार को कुछ खबरें नेट पर अपलोड नहीं की थीं. इसकी जानकारी जब रजनीश त्रिपाठी को हुई तो उन्‍होंने विजय सिंह जूनियर को कार्यालय बुलवाया.

: अपडेट : दैनिक जागरण, वाराणसी के रिपोर्टर विजय सिंह जूनियर को कार्यालय में सहकर्मियों से उलझने तथा गाली ग्‍लौज करने के चलते फोर्स लीव पर भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि जागरण में खबरें लिखने के बाद उसे नेट पर डालना होता है. विजय सिंह जूनियर रविवार को कुछ खबरें नेट पर अपलोड नहीं की थीं. इसकी जानकारी जब रजनीश त्रिपाठी को हुई तो उन्‍होंने विजय सिंह जूनियर को कार्यालय बुलवाया.

जब विजय सिंह जूनियर कार्यालय पहुंचे तो शराब के नशे में थे. आने के बाद किसी बात को लेकर उनका वरिष्‍ठ सहकर्मी आदर्श शर्मा से विवाद हो गया. इसके बाद विजय सिंह और आदर्श शर्मा के बीच बहस हो गई. गाली-ग्‍लौज से नौबत मारपीट तक पहुंचती उसके पहले ही दूसरे लोगों ने बीच बचाव कर दिया. इसकी जानकारी जब प्रबंधन के वरिष्‍ठ लोगों को हुई तो सोमवार को विजय सिंह जूनियर एवं अन्‍य लोगों से पूछताछ की गई. पूछताछ में विजय सिंह जूनियर की गलती पाई गई, जिसके बाद उन्‍हें फोर्स लीव पर भेज दिया गया.

इस संदर्भ में जब दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी डा. राघवेंद्र चड्ढा से बात की गई तो उन्‍होंने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विजय सिंह जूनियर को कार्यालय में उनके गलत आचरण के चलते फोर्स लीव पर भेजा गया है. उन्‍होंने कहा कि अखबार के कार्यालय की मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बरदाश्‍त नहीं की जा सकती है. इस संदर्भ में विजय सिंह जूनियर से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि काम को लेकर थोड़ी बहस हो गई थी. गाली ग्‍लौज जैसी बात नहीं हुई थी. संपादकीय प्रभारी हमलोगों के वरिष्‍ठ हैं, हमने उनसे काम करना सीखा है, लिहाजा उनका कोई आदेश मेरे लिए सिरोधार्य है. उनके पास विवाद के तथ्‍यों को कुछ बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...