Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जाने भी दो बरखा

बरखा दत्त - नीरा राडियाअपने देश में एक रिवाज है. जब लोग किसी के पीछे पड़ते हैं तो बिलकुल हाथ धोकर पड़ जाते हैं. अब बरखा दत्त को ही ले लीजिए. नीरा राडिया से बातचीत के टेपों में बरखा का पत्रकारिता के लक्ष्मण रेखा को पार करना बहुत से लोगों को सुहा नहीं रहा है. पर उन्हें भी नहीं सुहा रहा है जिन्होंने अपने जीवन व करियर में किसी भी किस्म के लक्ष्मण रेखा का निर्माण ही नहीं किया. खैर, बरखा जैसी शख्सियत से किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे एक सुपर दलाल से इस तरह बात करेंगी, इसलिए उनके ढेर सारे चाहने वालों का दिल दरका है, टूटा है, दुखा है. पर बरखा एरोगेंट वाली मुद्रा में माफी मांगने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है.

बरखा दत्त - नीरा राडियाअपने देश में एक रिवाज है. जब लोग किसी के पीछे पड़ते हैं तो बिलकुल हाथ धोकर पड़ जाते हैं. अब बरखा दत्त को ही ले लीजिए. नीरा राडिया से बातचीत के टेपों में बरखा का पत्रकारिता के लक्ष्मण रेखा को पार करना बहुत से लोगों को सुहा नहीं रहा है. पर उन्हें भी नहीं सुहा रहा है जिन्होंने अपने जीवन व करियर में किसी भी किस्म के लक्ष्मण रेखा का निर्माण ही नहीं किया. खैर, बरखा जैसी शख्सियत से किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे एक सुपर दलाल से इस तरह बात करेंगी, इसलिए उनके ढेर सारे चाहने वालों का दिल दरका है, टूटा है, दुखा है. पर बरखा एरोगेंट वाली मुद्रा में माफी मांगने के लिए बिलकुल तैयार नहीं है.

अगर वे सॉरी बोल देतीं, आगे से ऐसी बातचीत न करने का आश्वासन दे देतीं तो शायद उनके चाहने वाले उनको वाकई माफ कर देते और उन्हें शुभकामनाएं देते लेकिन बरखा ने बड़प्पन बिलकुल नहीं दिखाया. मीडिया के जो प्रबुद्ध लोग हैं, वे भी खुलकर बरखा की हरकत पर बोल-लिख रहे हैं. जैसे, बीवी राव ने गवर्नेंस नाऊ में लिखा है-  “Barkha’s show of her lifetime left me unimpressed because it did not answer some key questions. Where is her apology to her viewers (she did not look into the camera, address her viewers and say “sorry” even when prompted).”

इसी तरह टीएन नैनन ने बिजनेस स्टैंडर्ड में लिखा- “If both (Barkha Dutt and Vir Sanghvi) could bring themselves to admitting that they crossed a line, apologise and declare that it won’t happen again, the entire journalist community would breathe easier and hold its head up a little higher. So would a generation of young journalism students and new entrants into the profession, who have grown up idealising Ms Dutt and others.”

शोभा नारायण ने मिंट में लिखा- “Should Barkha Dutt and Vir Sanghvi say “mea culpa” for letting down their readers and viewers? Absolutely. Then, why don’t they?”

ये सब देखते हुए अब तो यही लगता है कि बरखा और एनडीटीवी, दोनों को धैर्य के साथ सोचना चाहिए कि क्या ये लोग माफी ना मांगकर खुद का नुकसान नहीं कर रहे हैं, पत्रकारिता के नुकसान की बात तो छोड़िए, ये लोग खुद के लिए बहुत बड़ा दुश्मन बनते जा रहे हैं. बरखा और एनडीटीवी के अड़ियल रवैये, जबरा मारे भी और रोवे भी न दे वाली स्थिति से इनके विरोधियों को अब मौका मिल गया है कि वे बरखा और एनडीटीवी की प्रतिष्ठा को और ज्यादा धूल-धूसरित करें. यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में बरखा पर केंद्रित एनडीटीवी के शो व फिल्म ‘जाने भी दे यारों’ के कुछ दृश्यों को जोड़कर एक मसाला तैयार किया गया है. इस मसाला वीडियो को लोग खूब आनंद लेकर देख रहे हैं. आप भी देखें. इसके लिए क्लिक करें- जाने भी दो बरखा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Peter Haddad

    December 3, 2010 at 11:07 am

    I think, we need to draw a clear line that which kind of silly, innocent and error of judgment mistakes can be condoned, excused and undone by mere apologising and asking for “sorry”, Because if asking ‘sorry’ after transgressing journalistic ethics, is an viable option why shouldn’t the same opportunity be given to Ashok Chavan in Adarsh Society scam, Suresh Kalmadi in Commonwealth Games, A Raja in 2G scam and Mr. Thomos, the CVC in Palmolein oil import scam.
    It is puerile defence that Barkha Dutt was stringing the source Raadia, whereas fact remains that BD is 16 yrs of experienced political journalist relying and stringing the source who happens to be PR person of two big corporate houses and in no visible way she can aid to collect information either from Congress or from DMK

  2. SADIQUE ZAMAN

    December 3, 2010 at 11:47 pm

    BARKHA DUTT JASI DOBLE STENDERD JOURNALIST KI VAJAH SE HI LOGON KA MEDIA PER SE VISWAS UTH GAYA ….NDTV SHOULD BE TAKA SERIOUS ACTION THIS TYPE OF DOUBLE STENDERD LADY…….

  3. Lalit Sain

    December 4, 2010 at 6:45 am

    This is really shocker news for media and media person that barkha and some other famous persanality invovlved in Radia cases. its a very shame for all these media person who involved in durty things. if media person have going to the wrong direction then what happen to journalism. now i think that in future youth have handle the suitation and do some work for media and loving country. m kar sakta hu or karke rahuga.future m m hi media ko sabhulga or desh ko bhi. intjar karo us din ka jab m same rahuga desh ke liye

  4. manish

    December 4, 2010 at 4:40 pm

    This is really shocker news for media and media person that barkha and some other famous persanality invovlved in Radia cases. its a very shame for all these media person who involved in durty things

  5. manish

    December 4, 2010 at 4:41 pm

    This is really shocker news for media and media person that barkha and some other famous persanality invovlved in Radia cases. its a very shame for all these media person who involved in durty things

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...