Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जीएनएन में तीन माह भी नहीं रह पाए शिवकुमार राय

इसी साल मार्च के पहले सप्ताह में जीएनएन न्यूज नामक नए लांच होने वाले चैनल के मैनेजिंग एडिटर बने शिवकुमार राय के बारे में खबर है कि उनका इस्तीफा हो गया है. वे तीन महीने भी चैनल के साथ नहीं रह पाए. सूत्रों का कहना है कि तय समय में जो टारगेट शिवकुमार को दिए गए थे, वह पूरा नहीं हो सका था, इसी कारण उन्हें जाना पड़ा. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आंतरिक राजनीति बढ़ गई थी जिसके कारण शिवकुमार का इस्तीफा हुआ.

इसी साल मार्च के पहले सप्ताह में जीएनएन न्यूज नामक नए लांच होने वाले चैनल के मैनेजिंग एडिटर बने शिवकुमार राय के बारे में खबर है कि उनका इस्तीफा हो गया है. वे तीन महीने भी चैनल के साथ नहीं रह पाए. सूत्रों का कहना है कि तय समय में जो टारगेट शिवकुमार को दिए गए थे, वह पूरा नहीं हो सका था, इसी कारण उन्हें जाना पड़ा. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आंतरिक राजनीति बढ़ गई थी जिसके कारण शिवकुमार का इस्तीफा हुआ.

कहा जा रहा है कि शिवकुमार के माध्यम से जीएनएन न्यूज में आए करीब आधा दर्जन लोगों ने भी इस्तीफा दे दिया है. पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. जीएनएन न्यूज से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आज शिव कुमार राय और उनके करीबी आधा दर्जन लोग आफिस नहीं आए हैं पर यह स्पष्ट नहीं है कि आधा दर्जन लोगों के इस्तीफे हुए हैं या नहीं. उधर, जीएनएन प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि शिव कुमार राय ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन किसी अन्य का इस्तीफा नहीं मिला है और अगर अनुपस्थित लोग काम पर लौटते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा, प्रबंधन निचले स्तर पर कार्यरत लोगों को नहीं निकालना चाहता.

उल्लेखनीय है कि जीएनएन न्यूज को लांचिंग से पहले ही झटके पर झटका लग रहा है. शिवकुमार राय से पहले मैनेजिंग एडिटर की कुर्सी पर अमिताभ भट्टाचार्या आसीन थे. इस तरह चैनल लांच हुए बिना ही जीएनएन न्यूज से दो मैनेजिंग एडिटरों का इस्तीफा हो चुका है. देखना है कि तीसरा मैनेजिंग एडिटर कौन बनता है और कितने दिन रह पाता है. इस ग्रुप के सीईओ राघवेश अस्थाना हैं जो कभी महुआ में हुआ करते थे.

चर्चा है कि राघवेश के साथ शिवकुमार राय की ट्यूनिंग नहीं बन पाई. पुराने कर्मियों को दरकिनार किया जा रहा था. कई तरह के विवाद शुरू हो गए थे. चैनल के मालिक जल्द से जल्द चैनल लांचिंग चाहते हैं पर उस दिशा में काम नहीं हो पा रहा था. इस चैनल में मचे घमासान से लांचिंग से पहले ही करीब 12 से ज्यादा लोग अब तक इस्तीफा दे चुके हैं. अभी हाल-फिलहाल जीएनएन न्यूज से अतुल सिंघल ने इस्तीफा देकर न्यूज एक्सप्रेस चैनल ज्वाइन किया है. लांचिंग से पहले कितने लोगों का अभी और इस्तीफा होना है, कुछ कहा नहीं जा सकता.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jasvinder singh sabharwal

    May 30, 2011 at 6:41 am

    NOTHING WORRIED.

    THIS CHANNEL IN NUMBER 5 POSITION WITHIN ONE YEARS.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...