रामोजी राव ग्रुप के कन्नड न्यूज चैनल से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार जीएन मोहन ने अपनी नई पारी ‘समय कन्नड़’ न्यूज चैनल से शुरू की है. उन्हें एडिटर इन चीफ बनाया गया है. वे फिलहाल अपने मेफ्लोवर मीडिया हाउस से जुड़े हुए थे. जीएन मोहन ईटीवी ग्रुप से लगभग आठ सालों तक जुड़े रहे वहां से इस्तीफा देने के बाद अपना मीडिया हाउस लांच कर लिया था. इसके अलावा वे चीफ एडिटर के रूप में कन्नड़ ई मैगजीन अवधी के साथ भी जुड़े रहे हैं. प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और न्यू मीडिया में दो दशक गुजार चुके जीएन मोहन ने करियर की शुरुआत डेक्कन हेराल्ड ग्रुप के अखबार प्रज्ञावाणी के साथ की थी.
आनंद बाजार पत्रिका समूह, मुद्रा कम्यूनिकेशन जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके साजल मुखर्जी ने इमामी लिमिटेड में मीडिया वाइस प्रेसिडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. यहां वे मीडिया प्लानिंग, रिसर्च की जिम्मेदारी संभालेंगे. साजल अपने तीस साल के कॅरियर में आनंद बाजार पत्रिका समूह, मुद्रा कम्युनिकेशन, जेड्ब्ल्यूटी, आरके स्वामी बीबीडीओ, रीडिफ्यूजन वाई एंड आर, क्लेरियॉन और कॉन्ट्रैक्ट एडवरटाइजिंग जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं. वे एडवरटाइजिंग, मीडिया एंड मार्केटिंग इंस्टीट्यूट, फ्यूच्यूरिसटिक्स मीडिया कम्युनिकेशन सेंटर के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं.












ashishjha
August 2, 2011 at 5:49 am
Great News,
Congratulation, Sajal sir.
BIJAY SINGH
August 2, 2011 at 5:19 pm
congratulations Sajal da, i’m really very happy to see you again on TOP.we are with you.
many many CONGRATULATIONS……………
BIJAY SINGH
JAMSHEDPUR.