Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जीएम मार्केटिंग की भूमिका में उतरे रवि शर्मा

: जनवाणी ने शुरू की होर्डिंग वार : मेरठ की पत्रकारिता में मची हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनवाणी की लांचिंग की सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने के बाद भी जनवाणी से खबरों का आना जारी है। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर है कि रवि शर्मा अब जनवाणी में जीएम (मार्केटिंग) की भी भूमिका को अंजाम देते दिखेंगे। बीते एक सप्ताह में पूरे पश्चिमी यूपी में होर्डिंग वार भी रंग ला रही है। इससे पहले मेरठ में हिंदुस्तान की लांचिंग के दौरान होर्डिंग वार हुई थी, लेकिन जानकार बताते हैं कि जनवाणी के होर्डिंग्स ने हिंदुस्तान की तेजी को काफी पीछे छोड़ दिया है। जनवाणी की प्रचार गाडि़यों और सेल्स टीम ने भी अपना मोर्चा संभाल रखा है।

: जनवाणी ने शुरू की होर्डिंग वार : मेरठ की पत्रकारिता में मची हलचल रुकने का नाम नहीं ले रही है। जनवाणी की लांचिंग की सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने के बाद भी जनवाणी से खबरों का आना जारी है। अभी हाल ही में एक बड़ी खबर है कि रवि शर्मा अब जनवाणी में जीएम (मार्केटिंग) की भी भूमिका को अंजाम देते दिखेंगे। बीते एक सप्ताह में पूरे पश्चिमी यूपी में होर्डिंग वार भी रंग ला रही है। इससे पहले मेरठ में हिंदुस्तान की लांचिंग के दौरान होर्डिंग वार हुई थी, लेकिन जानकार बताते हैं कि जनवाणी के होर्डिंग्स ने हिंदुस्तान की तेजी को काफी पीछे छोड़ दिया है। जनवाणी की प्रचार गाडि़यों और सेल्स टीम ने भी अपना मोर्चा संभाल रखा है।

सूत्र बताते हैं कि जनवाणी की लांचिंग की तारीख 15 जनवरी या फरवरी के शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए एडिटोरियल टीम के साथ सर्कुलेशन और मार्केटिंग की टीम भी पूरी तरह तैयार है। मेरठ में इन दिनों जनवाणी की लांचिंग का इंतजार किसी हिंदी फिल्म की तरह हो रहा है। सबको जनवाणी के ले आउट और कंटेट का इंतजार है। जनवाणी ने आने से प‍हले ही कई अखबारों को हिला चुका है। खासकर जागरण की तो इसने कमर तोड़ दी है। जागरण से लगभग सभी डिपार्टमेंट के लोग जनवाणी के साथ जुड़े हैं। जनवाणी के शानदार लांचिंग के लिए यशपाल सिंह, रवि शर्मा और इंद्रजीत सिंह की तिकडी रात दिन एक किए हुए है।

होर्डिंग

बताया जाता है कि छीपी टैंक स्थित जनवाणी के ऑफिस में पश्चिमी यूपी समेत अन्य जगहों से पत्रकारों, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव का आना जारी है। जागरण, उजाला, हिंदुस्तान के अलावा बाहर के कई अखबारों से भी लोगों का आना जारी है। अभी तक करीब 200 से ज्यादा लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जो विभिन्न ब्‍यूरो के अलावा मेरठ में अपनी सेवाएं देंगे। जिनमें से कई लोग अभी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं।

भड़ास के पास एडिटोरियल, प्रबंधन, सेल्स व मार्केटिंग के ऐसे सभी कर्मियों अधिकारियों की पूरी सूची है, लेकिन कई लोगों ने अभी ज्वाइन नहीं किया है और वे अपने पूर्व संस्थानों में ही सेवाएं दे रहे हैं, इसलिए उनके नामों का खुलासा अभी नहीं किया जा रहा है।

होर्डिंग

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mohd aslam mawana 9897548066

    January 2, 2011 at 3:23 am

    mr ravi sharama ji ki west up mai good possition hai and yaha ki janta ravi ji ke article bhi goor se phdhati hai, lege raho janvani

  2. Lucky

    December 31, 2010 at 5:29 am

    Dear Mr. Sherry

    agar mein galat nahi hu to aap ka pura naam sharad hai aur mein aapko hisar se janta hu. lagta hai janvani ne aap ko aproch nahi kiya aur kiya hai to aap ko aap ka man mana daam nahi diya is liye hi aap itna vyakul lagte hai jo yashwant ji ki aad mein janvani par nishan saadh rahe hai apne ko sabar karna chaiye aap ka bhi number aayega

  3. sherry

    December 30, 2010 at 4:34 pm

    yashwant ji bhadas janwani ki vaani lag raha hai…khabar yeh bhi hai ki aapko bhi appoint kar liya gaya hai aur site ka naam bhadas4janwani.com ho jayega! Halanki yeh afwah hai lekin aap ki site in afwaon ko jagah dene mein lagi hai! Janwani ka jo rukh hai usme sakaratmak to kuch bhi nahin hai, woh sirf niji bhadason ko nikalne ka jariya ban gaya hai. Agar patrakarita aur content par focus hota to shayad aaj janta ko iska intezar rehta…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...