Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जेडे के परिवार को पचास लाख रुपये दिया जाए

: पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च :इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्‍वावधान में इंडिया गेट पर पत्रकार स्व ज्योतिर्मय डे की हत्या के विरोध में पत्रकारों नें कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित अपनी पांच मांगों का एक ज्ञापन भी दिया। इस कैंडल मार्च में संस्था के अध्यक्ष राजीव निशाना, उपाध्यक्ष सुरेश झा, श्नेता, रवि भारती, महासचिव सकील अहमद, सचिव प्रशांत त्रिपाठी के अलावा काफी संख्या में इलेक्‍ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

: पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च :इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्‍वावधान में इंडिया गेट पर पत्रकार स्व ज्योतिर्मय डे की हत्या के विरोध में पत्रकारों नें कैंडल मार्च निकाला और दो मिनट का मौन धारण किया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री को संबोधित अपनी पांच मांगों का एक ज्ञापन भी दिया। इस कैंडल मार्च में संस्था के अध्यक्ष राजीव निशाना, उपाध्यक्ष सुरेश झा, श्नेता, रवि भारती, महासचिव सकील अहमद, सचिव प्रशांत त्रिपाठी के अलावा काफी संख्या में इलेक्‍ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

इस मौके पर जाने माने पाप सिंगर शंकर साहनी ने भी मोमबत्‍ती जलाकर जे डे को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन मंत्रालय के अधिकारियों को सौंप दिया गया। नीचे गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन..


सेवा में

माननीय गृहमंत्री जी, भारत सरकार, नई दिल्ली

निर्भीक पत्रकार स्व. ज्योतिर्मय डे ने पत्रकारिता के उच्चतम मानदंडों की रक्षा में अपने प्राण भी न्योछावार कर दिए हैं। आज वह कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारो के लिए एक बड़ा आदर्श बनकर उभरे हैं। श्री डे की जिंदगी अब वापस नहीं लाई जा सकती। लेकिन पीडित परिवार की समुचित मदद कर केन्द्र सरकार अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा सकती हैं। यह मौका उन अनेकों पत्रकारों के बारे में भी सोचने का है जो अपने कलम से पत्रकारिता के उच्चतम मापदंड़ों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं औऱ नित नए खतरों से खेलते रहते हैं।

अत: किसी भी पत्रकार के साथ किसी दुर्घटना या वारदात की स्थिति में पीडित परिवार की सहायता के लिए इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन सरकार के सम्मुख निम्न मांग रख रही हैं। उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास हैं कि सरकार इस विषय पर विचार कर इन्हे अविलंब स्वीकार करेगी…

1.  जे डे के परिवार को 50 लाख रुपये की सहयोग राशि मिले।

2.  पत्रकारो की सुरक्षा के खास प्रबंध हो।

3.  किसी भी आपात स्थिति में उनकी स्वाभाविक या गैरस्वाभाविक मृत्यु होने पर 20 लाख की राशि बीमा कवच के रुप में पीडित परिवार को मिले।

4.  दुर्घटना\ वारदात के शिकार पत्रकारों के आश्रित अव्यस्क बच्चों को निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था हो।

5.  पीडित परिवार के किसी वयस्क सदस्य के लिए उपयुक्त रोजगार की व्यवस्था हो।

आपके सहयोग में

शकील अहमद

राष्ट्रीय महासचिव


मार्च

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...