Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जेडे हत्‍याकांड में किसी सफेदपोश को बचाने की कोशिश कर रहा है राजन : छोटा शकील

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील को शक है कि उसका प्रतिद्वंदी छोटा राजन खोजी पत्रकार जे डे हत्याकांड में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है। एक समाचार चैनल के अपराध संवाददाता को दिए गए साक्षात्कार में राजन ने पत्रकार ज्योतिर्मय देव की हत्या करवाने की बात स्वीकारी है। लेकिन दूसरी ओर उनका प्रतिद्वंदी गैंग डी कंपनी इस घटना के पीछे राजन का हाथ होने से इन्कार कर रहा है और जे डे की हत्या में राजन का हाथ होने की बातों को झूठी बता रहा है।

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील को शक है कि उसका प्रतिद्वंदी छोटा राजन खोजी पत्रकार जे डे हत्याकांड में शामिल लोगों को बचाने का प्रयास कर रहा है। एक समाचार चैनल के अपराध संवाददाता को दिए गए साक्षात्कार में राजन ने पत्रकार ज्योतिर्मय देव की हत्या करवाने की बात स्वीकारी है। लेकिन दूसरी ओर उनका प्रतिद्वंदी गैंग डी कंपनी इस घटना के पीछे राजन का हाथ होने से इन्कार कर रहा है और जे डे की हत्या में राजन का हाथ होने की बातों को झूठी बता रहा है।

इस संबंध में छोटा शकील का कहना है कि “राजन इस हत्याकांड में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर किसी ऐसे व्यक्ति को बचाने का प्रयास कर रहा है जो बहुत ही प्रतिष्ठित है।” शकील ने अपने सूत्रों के हवाले के बताया कि राजन जे डे की हत्या क्यों करेगा, जबकि उनकी किताब में राजन को मुख्य किरदार के रूप में पेश किया गया है और उसकी काफी सराहना की गई है। यहां तक कि जे डे ने अखबार में भी राजन के बारे में काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी है। साथ ही शकील ने यह भी कहा कि इस मामले में जरूर दाल में कुछ काला है।

डी कंपनी के सूत्रो के हवाले से शकील ने यह भी कहा कि जे डे की हत्या के पीछे आईएएस और आईपीएस लेवल के अधिकारियों और मुंबई पुलिस का हाथ है और राजन अपने किसी निजी हित के कारण इस मामले में अपना हाथ शामिल होने की बात कहकर मुख्यधारा के इन लोगों को बचाना चाहता है।

इस संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि क्राइं जर्नलिस्ट को दिए गए छोटा शकील के इस साक्षात्कार की ऑडियो क्लिपिंग की जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हम कुछ नहीं कह सकते। इस मामले में हम फोन रिकार्डिंग का मिलान अंडरवर्ल्ड माफियाओं की आवाज के सैंपलों से भी कर रहे हैं ताकि ये निश्चितक किया जा सके कि ये इंटरव्यू छोटा शकील का ही है या नहीं। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mini sharma

    July 2, 2011 at 11:00 am

    Yeh sach bhee ho sakta hai……yeh safadposh kuch bhee karwa sakte hain………..

  2. abhishak ranu

    July 2, 2011 at 2:59 pm

    chota Shakil ki baat ko ghambhirta se lena thik nahin akhir chota shakil kaun hain? other murder cases main yeh samne akar kanoon ki madad kyo nahi karta.:o

  3. vipin Sharma Sagar

    July 5, 2011 at 12:23 pm

    Chota Shakil ko kanoon ki itni hi chinta hain to apne baap daud ibrahim ka pata bataye. mumbai bum blast main mare gay logo ki aatma ko shanti tabhi milegi jab daud ibrahim ko police kutte ki maut maregi.;D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...