जोधपुर में दैनिक भास्कर के यूनिट हेड और सर्कुलेशन मैनेजर को हटाने की मांग का लेकर हॉकर कई दिनों से हड़ताल कर रहे हैं, जिसके चलते दैनिक भास्कर की अस्सी हजार कॉपियां बिना बंटे रह जा रही हैं. इसी बीच कुछ लोगों ने हॉकरों के धरनास्थल पर पहुंचकर मारपीट कर ली, जिसमें कई हॉकरों को चोट लगी है. हॉकरों ने इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है.
पिछले छह दिनों से हॉकर भास्कर के यूनिट हेड और सर्कुलेशन हेड को हटाने की जिद पर अड़े हुए हैं. वो मालिक सुधीर अग्रवाल के अलावा और किसी से बात करने को तैयार नहीं हैं. प्रतिदिन अस्सी हजार अखबारों की डम्पिंग हो रही है, जिससे प्रबंधन पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है. अखबार को विज्ञापन देने वालों ने भी अपना दबाव बढ़ा दिया है. इसी बीच कुछ लोग हॉकरों के धरनास्थल पर पहुंचे. बातचीत के बीच विवाद शुरू हो गया. मारपीट हो गई, जिसमें कई हॉकरों को चोटें आईं.
इसके बाद नाराज हॉकरों ने थाने में कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अपने साथ हुई मारपीट की घटना से नाराज हॉकरों ने शहर में जुलूस निकाला तथा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की. हॉकरों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वालों ने कई लोगों का कलेक्शन बैग भी छीन लिए. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. हॉकरों की हड़ताल के चलते भास्कर प्रबंधन तनाव में हैं.












Mohan
September 9, 2011 at 10:14 pm
Yashwant ji, aapki jaankari itni kamjor kaise ho sakti hai…..adhi adhuri information publish ki hai aapne…Is pure episode mein aur bhi bade log shamil hai, but wo naam aap saamne lekar nahi aa rahe ho…
Kuch naam chhupane ke liye MANAGE ho gaye kya ?
Yogendra
September 10, 2011 at 6:38 am
जोधपुर तो क्या अबी तो जयपुर में भी यही हाल होना हैं क्यों की एक तो भास्कर में मालिको की नितीया ठीक नही हैं वो S . m .D विभाग में आदमियों को एक जगह टिकने नही देते , ऊपर से एक भी भरोसे का आदमी नहीं रहा धीरे -धीरे सबी बाहर हो गए हैं मालिक भी अब जमीन पर नहीं हैं दूसरी बात जो लोग S . m .D विभाग को चला रहें हैं वो इंग्लिश समाचार पत्र से आये हैं ओउर आधे से जायदा पर चोरी ,हेरा फेरी के आरोप हैं इन लोगो ने समाचार पत्र वितरको से दूरी बना रखी हैं ,
जोधपुर भास्कर में तो अभी तक १८ मेनेजर बदल चुके हैं ओउर दूसरी और जोधपुर पत्रिका में नरेंदर शर्मा 20 साल से काम देख रहे हैं ,राजेदर चरण जो इस पुरे एपिसोड का जनक हैं उसे भास्कर ने निकला और पत्रिका ने उसे पन्हा दी हैं जो सबसे अहम् बात हैं वो ये की राजस्थान में मनोज अग्रवाल जो चाहते हैं वो होता हैं विनय महेश्वरी को नीचा दीखने के लिए उन्ही ने ये सब करवाया हैं
अखिलेश झा ने बिलासपुर में क्या गुल खिलाये हैं वो सब जानते हैं ,ग्वालियर में 20 साल पुराने agent को बर्बाद कर दिया दारू पीकर स्टाफ को मारा लकिन प्रवीन माथुर के लिए सारी सुविधा उपलब्ध करवाई इस लिए उसे उपहार में जोधपुर भेजा गया अब भी उसे परमोशन मिलेगा