टाइम्स ऑफ इंडिया ने उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी देने वाली एक किताब लॉच की है. ‘हॉयर एजुकेशन’ नाम की यह किताब देश और विदेश में उच्च शिक्षा एवं संस्थानों के संदर्भ में गाइड का काम करेगी. 250 रूपये मूल्य की इस किताब में बताया गया है कि कैसे ग्लोबल लर्निंग का स्थानीय बाजार में लाभ प्राप्त किया जा सकता है. इस किताब को बुक स्टॉलों पर उपलब्ध कराने के साथ ही पाठकों तथा छात्रों को टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट एवं एसएमएस के जरिए मंगाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.











