Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टीओआई में विज्ञापन स्‍पेस के लिए ऑन लाइन बोली

टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने फेस्टिव सीजन में ज्‍यादा पैसा कमाने के लिए नया प्रयोग शुरु किया है. दीपावली के खास मौके पर अखबार ने अपने विज्ञापन स्‍पेस के लिए ऑन लाइन नीलामी शुरू की है. जो ब्रांड, जिस खास स्‍पेस के लिए सबसे ज्‍यादा बोली लगाएगा, उसे वह स्‍पेस दे दिया जाएगा. प्रबंधन ने इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी है. तीन दिन तक चलने वाली यह बोली इंडियाटाइम्‍स डॉट कॉम पर लगाई जा स‍‍कती है.

टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने फेस्टिव सीजन में ज्‍यादा पैसा कमाने के लिए नया प्रयोग शुरु किया है. दीपावली के खास मौके पर अखबार ने अपने विज्ञापन स्‍पेस के लिए ऑन लाइन नीलामी शुरू की है. जो ब्रांड, जिस खास स्‍पेस के लिए सबसे ज्‍यादा बोली लगाएगा, उसे वह स्‍पेस दे दिया जाएगा. प्रबंधन ने इसकी शुरुआत बुधवार से कर दी है. तीन दिन तक चलने वाली यह बोली इंडियाटाइम्‍स डॉट कॉम पर लगाई जा स‍‍कती है.

अखबार प्रबंधन का मानना है कि दिवाली के दौरान अखबार में जगह की मांग बढ़ जाती है जबकि आपूर्ति कम हो जाती है, इसी को देखते हुए नया प्रयोग किया जा रहा है ताकि इच्‍छुक ब्रांड ज्‍यादा से ज्‍यादा बोली लगाकर मनोवांछित स्‍पेस खरीद सकें. विज्ञापन को लेकर इस तरह का प्रयोग पहली बार किया जा रहा है. ऑक्‍शन 12 अक्‍टूबर से शुरू हो चुकी है. 14 अक्‍टूबर शाम आठ बजे तक बोली लगाने की प्रक्रिया समाप्‍त हो जाएगी.

सूत्रों का कहना है कि यह प्रक्रिया पटना, भुवनेश्‍वर और गुवाहाटी संस्‍करण को छोड़कर अन्‍य सभी संस्‍करणों के लिए लागू होगी. टीओआई के लोकल एडिशनों देल्‍ही टाइम्‍स, बाम्‍बे टाइम्‍स, चेन्‍नई टाइम्‍स, बैंगलोर टाइम्‍स, कलकत्‍ता टाइम्‍स, पुणे टाइम्‍स, हैदराबाद टाइम्‍स के लिए भी लागू होगा. अंग्रेजी के साथ यह प्रयोग नवभारत टाइम्‍स के मुंबई और दिल्‍ली संस्‍करण के लिए भी किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. गरीब पत्रकार

    October 13, 2011 at 8:06 am

    पेड न्यूज के बाद, विज्ञापन स्पेस की नीलामी| हो सकता है भविष्य में समाचार पत्र, समाचार स्पेस की भी नीलामी करें| इसीलिए समाचार पत्र व्यापारियों को सरकार से कोई रियायत की मांग नहीं करना चाहिए और सरकार को पत्रकारों के लिए प्रस्तावित पे-स्केल में ऐसे संस्थानों की अड़ंगेबाजी को नजरंदाज करना चाहिए|

  2. Bijay singh

    October 13, 2011 at 5:25 pm

    areeee ye akhbar to purana dhandhe baaj hai…. pura media ka swaroop hi bigad diya hai…front page me full page advertisement issi akhbar ne chapna suru kiya….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...