टीवी टुडे समूह से सारबोजीत चटर्जी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मार्केटिंग और स्पेशल प्रोजेक्ट्स के चीफ के तौर पर कार्यरत थे. सारबोजीत आठ सालों से टीवी टुडे नेटवर्क से जुड़े हुए थे. वे अब निम्बस से जुड़ गए हैं. वे वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर निम्बस का हिस्सा बने हैं. सारबोजीत के पास टीवी टुडे ग्रुप के आजतक, हेडलाइंस टुडे, तेज, दिल्ली आजतक और एफएम रेडियो ओए के मार्केटिंग की जिम्मेदारी थी. सारबोजीत को मैनेजमेंट, स्पॉसरशिप मार्केटिंग, स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, टाई अप्स और एलायंस में विशेषज्ञता हासिल है.











