Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

‘डाक टिकट में भारत दर्शन’ की प्रथम प्रति सोनिया को भेंट

अरविंद : इलाहाबाद में वरिष्‍ठ पत्रकार अ‍रविंद कुमार सिंह ने भेंट की अपनी किताब : संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की मुखिया श्रीमती सोनिया गांधी को उनकी इलाहाबाद यात्रा के दौरान 25 नवंबर 2010 को वरिष्ठ पत्रकार और रेल मंत्रालय में परामर्शदाता अरविंद कुमार सिंह ने अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘डाक टिकटों में भारत दर्शन’ की प्रथम प्रति भेंट की।

अरविंद : इलाहाबाद में वरिष्‍ठ पत्रकार अ‍रविंद कुमार सिंह ने भेंट की अपनी किताब : संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की मुखिया श्रीमती सोनिया गांधी को उनकी इलाहाबाद यात्रा के दौरान 25 नवंबर 2010 को वरिष्ठ पत्रकार और रेल मंत्रालय में परामर्शदाता अरविंद कुमार सिंह ने अपनी हाल में प्रकाशित पुस्तक ‘डाक टिकटों में भारत दर्शन’ की प्रथम प्रति भेंट की।

इस अवसर पर उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी को यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्वाधीनता आंदोलन में शामिल रहे सेनानियों तथा कांग्रेस के 278 नेताओं पर अब तक भारत में डाक टिकट जारी हो चुके हैं। पर इन सभी डाक टिकटों में पंडित जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद जारी डाक टिकट सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक माना जाता है, जो इलाहाबाद में ही उत्‍तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ने 12 जून 1964 को जारी किया था। यह डाक टिकट दो करोड़ की संख्या में छपा था और दुनिया के तमाम हिस्सों में लोकप्रिय रहा था। आज तक किसी डाकदर्शनभी व्यक्तित्व पर इतनी बड़ी संख्या में डाक टिकट नहीं जारी हुए।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव तथा उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी दिगिवजय सिंह, उत्‍तर प्रदेश कांग्रस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रीता जोशी बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, सांसद श्रीमती रत्ना सिंह, सांसद डा. संजय सिंह और कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थीं।

श्री सिंह की यह पुस्तक नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (भारत सरकार) द्वारा प्रकाशित की गयी है और इसमें डाक टिकटों से संबंधित सभी पक्षों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देने के साथ देश के सभी प्रमुख फिलैटलिस्ट, फिलैटली संस्थाओं आदि का भी विवरण दिया गया है। इसके अलावा उनकी एक और पुस्तक ‘भारतीय डाक’ भी नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा हिंदी में प्रकाशित की गयी है, जिसका उर्दू, अंग्रेजी तथा असमिया भाषा में प्रकाशन किया जा चुका है और इसका एक खंड एनसीईआरटी द्वारा आठवीं कक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम वसंत भाग-3 में भी शामिल किया गया है।

श्री सिंह ने इलाहाबाद में जनसत्ता के संवाददाता के रूप में अपना कैरियर 1983 में शुरू किया था और 1986 के बाद दिल्ली में चौथी दुनिया, अमर उजाला में लंबे समय तक कार्य करने के बाद हरिभूमि के दिल्ली संस्करण के संपादक समेत कई वरिष्‍ठ पदों पर कार्य किया। राष्ट्रपति तथा अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित श्री सिंह संप्रति रेल मंत्रालय में परामर्शदाता हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhirendra pratap singh

    November 27, 2010 at 5:19 pm

    arvind bhaiya ji sadar namaskar aur badhai.
    dhirendra pratap singh dehradun

  2. digvijay singh rathore

    November 28, 2010 at 12:31 pm

    arvind jee aap ko nai pustak ke liye bhadai ho

  3. mahendra kumar singh

    December 3, 2010 at 2:42 am

    is pustak se dak tikton ke jariye desh ko janne ka behtar mauka hai bhai saheb ko badhai mahendra singh hindustan new delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...