Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

डा. उपेंद्र के मेल के बाद जागरण, गोरखपुर में हड़कम्‍प

दैनिक जागरण, गोरखपुर में नोएडा से आए एक मेल ने हड़कम्‍प मचा दिया है. यह मेल संपादकीय विभाग के एचआर हेड डा. उपेंद्र पाण्‍डेय ने यूनिट हेड शैलेंद्रमणि त्रिपाठी को भेजा है. जिसमें लिखा गया है कि अगर संजय मिश्र, विजय उपाध्‍याय और अशोक चौधरी जल्‍द तबादले वाले शहरों में नहीं जाते हैं तो उनका निष्‍कासन कर दिया जाए. इसके बाद से ही तीनों पत्रकारों के साथ यूनिट हेड भी परेशान हैं.

दैनिक जागरण, गोरखपुर में नोएडा से आए एक मेल ने हड़कम्‍प मचा दिया है. यह मेल संपादकीय विभाग के एचआर हेड डा. उपेंद्र पाण्‍डेय ने यूनिट हेड शैलेंद्रमणि त्रिपाठी को भेजा है. जिसमें लिखा गया है कि अगर संजय मिश्र, विजय उपाध्‍याय और अशोक चौधरी जल्‍द तबादले वाले शहरों में नहीं जाते हैं तो उनका निष्‍कासन कर दिया जाए. इसके बाद से ही तीनों पत्रकारों के साथ यूनिट हेड भी परेशान हैं.

उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों गोरखपुर आए स्‍टेट हेड रामेश्‍वर पाण्‍डेय ने संजय मिश्र, विजय उपाध्‍याय और अशोक चौधरी का तबादला क्रमश: कानपुर, बरेली और इलाहाबाद के लिए कर दिया था. ये लोग यहां काफी समय से जमे हुए थे तथा यूनिट हेड के चहेते भी थे. रामेश्‍वर चौधरी ने इनका तबादला करते समय यूनिट हेड शैलेंद्रमणि को भी विश्‍वास में नहीं लिया था. इसलिए तीनों लोग अवकाश लेकर यहीं रुके हुए थे.

बताया जा रहा है कि यूनिट हेड शैलेंद्रमणि त्रिपाठी ने तीनों लोगों को यह आश्‍वासन दिया था कि वे इन लोगों का तबादला रुकवा देंगे. इसके बाद से ही ये लोग निश्चिंत होकर गोरखपुर में पड़े हुए थे, परन्‍तु कार्यालय नहीं जा रहे थे. इधर, मालिकों की मीटिंग चल रही है, जिसमें कई यूनिटों से लोगों को इधर-उधर किया गया है. इस बीच जब इन लोगों के ज्‍वाइन न करने की बात नोएडा को पता चली तो डा. उपेद्र ने ये मेल भेजकर इन्‍हें अपना फरमान सुना दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. c.b.

    July 18, 2011 at 9:38 am

    बहुत अच्छे। पत्रकारिता के नाम पर कलंक बन चुके ऐसे लोगो के साथ ऐसा ही होना चाहिए। चलो, गोरखपुर मे कुछ तो सफाई हुई, अभी कई यूनिट बाकी हैं। मेरठ मे जमा दिनेश दिनकर तो खुलेआम रिर्पोटरों से वसूली करा रहा है, क्राइम और एजुकेशन, प्रशासन मे जमकर काम कराए जा रहे हैं। 3 दिन पहले एक रिर्पोटर को दिनकर ने अपने सुपुत्र का फ्री मे एडमिशन कराने या दूसरी नौकरी देख लेने की धमकी दी थी. और संजीव जैन तो मेरठ के एक बिल्डर से तरुण गुप्ता के नाम पर 5 हजार वसूल लाया। यूनिट इंचार्ज राजवीर सिंह ने तो गुमशुदा की खबर छापने के दस हजार ले लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...