Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डा. रमेश अग्रवाल होंगे भास्‍कर, अजमेर के संपादक

रमेशजीदैनिक भास्‍कर, अजमेर के नए संपादक डा. रमेश अग्रवाल होंगे. संपादक के रूप में डा. अग्रवाल की भास्‍कर, अजमेर संग यह दूसरी पारी है. इसके पहले वे 1997 से 2000 तक यहां स्‍थानीय संपादक रह चुके हैं. इसके बाद इन्‍हें समन्‍वय संपादक बना दिया गया था. फिलहाल वे दैनिक भास्‍कर, जयपुर में स्‍टेट कोआर्डिनेटर के पद पर हैं.

रमेशजीदैनिक भास्‍कर, अजमेर के नए संपादक डा. रमेश अग्रवाल होंगे. संपादक के रूप में डा. अग्रवाल की भास्‍कर, अजमेर संग यह दूसरी पारी है. इसके पहले वे 1997 से 2000 तक यहां स्‍थानीय संपादक रह चुके हैं. इसके बाद इन्‍हें समन्‍वय संपादक बना दिया गया था. फिलहाल वे दैनिक भास्‍कर, जयपुर में स्‍टेट कोआर्डिनेटर के पद पर हैं.

डा. रमेश अग्रवाल पिछले 35 सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. मूल रूप से अजमेर के रहने वाले डा. अग्रवाल की शिक्षा-दीक्षा भी यहीं से हुई है. पत्रकारिता में गोल्‍ड मेडलिस्‍ट डा. अग्रवाल ने वकालत और पीएचडी भी की है. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक नवज्‍योति से किया था. यहां लगभग बीस सालों तक विभिन्‍न पदों पर अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद इन्‍होंने दैनिक भास्‍कर ज्‍वाइन कर लिया था. पिछले चौदह सालों से भास्‍कर से जुड़े हुए हैं. अजमेर के संपादक होने के साथ समन्‍वय संपादक के रूप में इन्‍होंने भास्‍कर को जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में भी अपनी सेवाएं दीं.

भास्‍कर, अजमेर के आरई का पद आशीष व्‍यास के हिंदुस्‍तान, बरेली चले जाने के बाद से रिक्‍त चल रहा था. अजमेर जैसे संस्‍करण का स्‍थानीय संपादक पद उनके कद और अनुभव से काफी कमतर है, परन्‍तु अपने गृह नगर आने की चाहत के चलते उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी संभाली है. खबर है कि होली के बाद वे अजमेर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. इन्‍हें अजयमेरू प्रेस क्‍लब के संस्‍थापक अध्‍यक्ष होने का गौरव भी प्राप्‍त है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. tejwani girdhar

    March 13, 2011 at 3:13 pm

    अजमेर के भास्कर कर्मियों व अजमेर वासियों के लिए यह एक सुखद खबर है

  2. shakti dubey

    March 13, 2011 at 3:39 pm

    Congratulation sir

  3. gouri shanker sankhla

    March 14, 2011 at 12:06 pm

    very good news
    congratulation sir

  4. KAMAL JAIN

    March 14, 2011 at 3:49 pm

    sir badhai …. ajmer ke pathako ko melegi ab nai shoghat

  5. gopal sharma

    March 31, 2011 at 12:25 pm

    clock tower ka thiya aur fagoun ki masti ,chakklas ke sath fir hazir hy

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...