राजस्थान पत्रिका, जोधपुर में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत दयाशंकर मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वे अपनी नई पारी बड़े मीडिया हाउस के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें एनई बनाए जाने की संभावना है. दयाशंकर मिश्र इसके पहले अमर उजाला, दैनिक भास्कर में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. इन्हें विकास पत्रकारिता के लिए कई राष्ट्रीय सम्मान और फेलोशिप मिल चुकी है.
इकानामिक्स टाइम्स, हिंदी में कार्यरत पीयूष बबेले ने इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वे इंडिया टुडे के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. संभावना है कि यहां भी ये आर्थिक खबरों को देखेंगे. पीयूष इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











