गौतमबुद्ध नगर से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार-पत्र सुप्रीम न्यूज को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस में समाचार-पत्र के संपादक संजय भाटी से चार बिन्दुओं पर आख्या मांगी गई है. उन्हें एक सप्ताह के भीतर इसका जवाब देने को कहा गया है. इसके बाद संपादक संजय भाटी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
जिलाधिकारी ने सु्प्रीम न्यूज में प्रकाशित खबरों को असत्य, भ्रामक एवं मानहानिकारक बताते हुए पीआरबी की धारा 8 बी के तहत नोटिस जारी किया है. जिसमें उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. जवाब न देने की दशा में चेतावनी दी गई है कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए अखबार का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जायेगा. इस नोटिस का जवाब संजय भाटी द्वारा दिया जा चुका है. वो इस मामले में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा रहे हैं. इस संदर्भ में सजय भाटी का कहना है कि जिलाधिकारी बड़े अखबारों के दबाव में सुप्रीम न्यूज का प्रकाशन बंद करवाना चाहते हैं.
संजय ने कहा कि उनके अखबार ने दैनिक जागरण के ब्यूरोचीफ के घूस लेने की खबर छापी थी, जिसके बाद उन्हें धमकी दी गई थी तथा अखबार को बंद कराने की चेतावनी भी दी गई थी. उन पर लूट एवं चैन स्नेचिंग का मामला भी दर्ज कराया गया था, लेकिन इसमें जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है. इसके बाद से ही उनके अखबार के प्रकाशन को बंद कराने की नाकाम कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने आरएनआई को मई में अखबार का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए पत्र भेजा था, किन्तु आरएनआई ने इसे डीएम के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया था.














tiwari mt
December 4, 2010 at 2:28 pm
sarkari adhikariyon ki gurgan gatha hi dainik jagran ki pahchan hai. is akhbar mein adhikariyon ka loklubhawan byan aur unke photo ka prakashn pramukhta se kiya jata hai.
Sanjay Bhati Editor SUPREME NEWS
December 4, 2010 at 2:54 pm
yeswant je ye jagran k beuro chef Anil Nigam wala mamla hai .ye b4m par bhi dikhya gaya tha please iska link b4m ki is se sambhandit khabro se kar do .
madan kumar tiwary
December 4, 2010 at 3:35 pm
इस सदी का सबसे बडा मजाक है यह । दैनिक जागरण की प्रतिष्ठा को ठेस ह हा हा हा हा। मुझसे बात करो दैनिक जागरण वालों । आजतक कभी भी सरकार के खिलाफ़ लिखने की हिम्मत नही जुटा पाया दैनिक जगरण । एक फ़रार मुजरिम क्षेत्रीय दल के टिकट से चुनाव लड रहा था । मैं वीकली में लिखता हूं । दैनिक जागरण के पंकज को जो गया का प्रभारी है , बताया सारे कागजात थे उअसके बाद भी खबर दब गई । दैनिक में रोज मर्दानगी लाने वाली दवाओं और तेल का विग्यापन निकलता है। वह अपराध है। लेकिन कल्कटर को चमचों की जरुरत होती है। ये आज़ाद भारत के नव जमींदार है। उसकी संपति के पीछे लग जाओ । बाप-बाप करेगा । कल्कटर जिले के सभी विभाग का हेड होता है । और आप जान लो अगर वह इमानदार है तो समझो उस जिले में सभी विभाग इमानदार बन जायेंगें। भ्रष्ट अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच करो , उसे छापो फ़िर देखो कैसे तिलमिलाते है .
Alam Khan Editor
December 4, 2010 at 7:04 pm
SABHI JAGAH KE DM BIG BAINARO KE DABAO ME RAHTE HAI.
SUPREEM NEWS KO MERA SALAM.APP KA KUCH BANA BIGAR NAHI SAKTE HAI SIRF DARANE KI KOSHISH KAR RAHE HAI,LAGE RAHO HAM AAP KE SATH HAIN…………….ALAM KHAN:9839372709
Sanjay Bhati Editor SUPREME NEWS
December 5, 2010 at 9:26 am
yeswant je Supreme news ki isse sambandhit khabar bhe aapke pas hai sir ushe bhi dikhva do taki sabhi sathiyo ko mari galti ki jankari ho sake .