Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

तकनीक के चलते गायब हो गई पत्रकारिता : पुण्‍य प्रसून वाजपेयी

लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे के आमरण अनशन में कई चीजों की खास पहचान हुई. खासकर मीडिया में यह देखा गया कि तकनीक हावी होगई है और पत्रकारिता गायब हो गई. पर इनसे अलग सबसे बड़ी बात यह देखी गई कि जब आज के समय में लोग भ्रष्‍टाचार या किसी भी जनसामान्‍य के मुद्दे पर आंदोलन करने की नहीं सोचते उस समय ऐसा लगा जैसे पूरे देश में कई शहर जंतर-मंतर बनने को तैयार है.

लोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे के आमरण अनशन में कई चीजों की खास पहचान हुई. खासकर मीडिया में यह देखा गया कि तकनीक हावी होगई है और पत्रकारिता गायब हो गई. पर इनसे अलग सबसे बड़ी बात यह देखी गई कि जब आज के समय में लोग भ्रष्‍टाचार या किसी भी जनसामान्‍य के मुद्दे पर आंदोलन करने की नहीं सोचते उस समय ऐसा लगा जैसे पूरे देश में कई शहर जंतर-मंतर बनने को तैयार है.

बनारस, लखनऊ से लेकर जयपुर, भोपाल, पटना सहित जम्‍मू कश्‍मीर तक इस विषय पर लोग सड़क पर आए. हालांकि इस आंदोलन में कई विरोधाभास भी नजर आए. यह भी देखा गया कि आज के दौर में कोई संपादकीय नीति नहीं है. महज दृश्‍यों पर ही कमेंट्री हो रही थी और उसे ही रिपोर्टिंग कहा गया. धरने के समय एक बात और देखा गया कि तीन दिनों तक जो रिपोर्टिंग हुई उसमें कोई विविधता नहीं थी, एक ही तरह की चीजें बार-बार आई.

हां, एक चीज जो लम्‍बे समय बाद देखा गया वह यह कि इस देश में ईमानदारी का सपना अभी भी ज्‍यादातर लोगों में बचा हुआ है और इस विषय पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा बनाई जा सकती है. यह बात पत्रकार पुण्‍य प्रसून वाजपेयी ने ‘लोकपाल अभियान और मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्‍ठी में बतौर मुख्‍य वक्‍ता कही. गोष्‍ठी प्रज्ञा संस्‍थान में था और इसका आयोजन ‘प्रभाष परंपरा न्‍यास’ ने किया था.

इससे पहले पत्रकार राम बहादुर राय ने विषय की चर्चा करते हुए कहा कि अन्‍ना हजारे जब अनशन पर बैठे थे तो यह लगा कि मीडिया में अज्ञानता छाया हुआ है. अखबारों में जो लिखा गया उससे शब्‍दों की मर्यादा टूटी. कोई इस अनिश्चितकालीन अनशन को देश की दूसरी आजादी का आंदोलन तो कोई जनक्रांति और कोई इसकी तुलना जेपी और गांधी के आंदोलन से कर रहा था. और इसका उस आंदोलन से तुलना करना सरासर अन्‍याय है.

गोष्‍ठी की अध्‍यक्षता करते हुए जवाहरलाल कौल ने कहा कि कोई भी आंदोलन ऐसे ही चलता है और उसमें सौ फीसद लोग पाक-साफ नहीं रहते हैं. अगर इसके पहले होने वाले कोई आंदोलन पर निगाह डाली जाए तो किसी भी आंदोलन से जुड़े हुए सारे लोग पाक-साफ नहीं रहे हैं. आंदोलन बढ़ने के साथ ही ऐसे तत्‍वों की पहचान और उन्‍हें बाहर करने की प्रक्रिया चलती है.

गांधी शांति प्रतिष्‍ठान के सचिव सुरेंद्र कुमार, पत्रकार अच्‍छे लाल प्रजापति, देवदत्‍त, अवधेश कुमार, संदीप जोशी, सोपान जोशी, संत समीर आदि ने इस मौके पर सवाल पूछे. साभार : जनसत्‍ता

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vivek bajpai

    May 2, 2011 at 4:40 am

    हां सही कहा आपने शायद आज का मीडिया दिशाहीन हो चला है। या यूं कहें कि मीडिया और पत्रकारों को कठपुतली की तरह नचाया जा रहा है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को ना चाहते हुए भी टीवी पर तमाशा दिखाना पड़ता है। आज की पत्रकारिता देसी और आमलोगों के हितों से दूर होती जा रही है। जैसा कि अभी हालही में सभी ने देखा फिरंगियों की शादी में कैसा मीडिया ने बिना निमंत्रण के जमकर भांगड़ा किया…विवेक वाजपेयी टीवी पत्रकार..

  2. SUJIT THAMKE

    May 2, 2011 at 7:09 am

    Prasun ji aap ne bahut sahi likha….Es aandolaan ko kai aspect se coverage karnaa chahiye tha media ko lekin aisaa nahi huaa…jaise Anaa ke Aandolan ki ahamiyaat kya hai ?Jantaa kaa aakrosh ?kyaa vaakai desh ki jantaa Corruption ke grast aur trast hai ?kya vaakai Jan Kalyan ki yojana comman men tak nahi pahuchti iskaa kaaran Corruption hai..etc

  3. sanjeev kumar, sahara samay

    May 2, 2011 at 2:06 pm

    भाई साहेब, अगर कोई मालिक की नौकरी बजाने वाला संपादक ये दावा करे कि उसकी पत्रकारिता दबाव में है, या मजबूरी में उसने बेच दी है, तो समझ में आता है। लेकिन प्रसून बाजपेई जब ऐसा कहते हैं, तो सरासर दोगलापन लगता है। न तो आप नौकरी करते हैं लाला के यहां। हफ्ते में 5 अखबार में लेख लिखते हैं, तीन गोष्ठियों में भाषण देते हैं, चार बार ब्ल़ॉग पर अवतरित हो जाते हैं – फिर आपको कहां प्लैटफॉर्म की कमी पड़ गई पत्रकारिता करने के लिए ? तीन दिन अन्ना के आंदोलन के दौरान जितना भाषण आपने जंतर मंतर से ज़ी टीवी पर दिया, उतना तो बेचारे अन्ना हज़ारे या अरविंद केजरीवाल भी न दे पाए। अगर वो आपको पत्रकारिता नहीं लगती, तो किस लिए वहां तीन दिन गलाए ? सर, आप बड़े पत्रकार हैं। लेकिन आपसे इलतजा है कि ये आदत बदलिए। अब ये फैशन चला गया है कि जिस थाली में खाईए, उसी को गलियाइए तो आपकी इज्ज़त बढ़ेगी। टेलीविज़न ने वक्त वक्त पर , अपने तरीके से पत्रकारिता का मान बढ़ाया है -और छिटपुट गोष्ठियों में आपके झूठ, इस सच को झुठला नहीं सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...