Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तराशता कोच है और जब कोच पति हो तो क्या कहने!

यंग टॉक: सीएनईबी के यंग टॉक में महिला एथलीट कृष्‍णा पुनिया ने रखी बेबाक राय : किसी एक खेल को तवज्जो देना दुर्भाग्य की बात है। क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी महत्व मिलना चाहिए। सीएनईबी के शो ‘यंग टॉक’  में यह बेबाक राय जाहिर की कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल जीतने वाली कृष्णा पुनिया ने।

यंग टॉक: सीएनईबी के यंग टॉक में महिला एथलीट कृष्‍णा पुनिया ने रखी बेबाक राय : किसी एक खेल को तवज्जो देना दुर्भाग्य की बात है। क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी महत्व मिलना चाहिए। सीएनईबी के शो ‘यंग टॉक’  में यह बेबाक राय जाहिर की कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मेडल जीतने वाली कृष्णा पुनिया ने।

कृष्णा ने खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर देने की बात कही। यंग टॉक के इस एपिसोड में संपादक अनुरंजन झा के साथ खास बातचीत में कृष्णा ने अपने जीवन के बारे में जो खुलासा किया वह भारतीय समाज की आंखे खोल देने वाली है। जिस भारतीय समाज में लड़की की शादी होने के बाद सामान्यत: उसके कॅरियर पर ग्रहण लग जाता है वहीं कृष्णा शादी के बाद एक नई उंचाई हासिल करती गई। आखिर राज क्या है इसका? कृष्णा ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि मायके के साथ ससुराल वालों का भी बहुत सहयोग मिला जिसकी बदौलत सफलता मिली। किसी भी खिलाड़ी को तराशने में उसके कोच की भूमिका बेहद अहम होती है और यह कोच पति हो तो क्या कहने। जी हां कृष्णा के कोच जाने-माने एथलीट हैं। कृष्णा ने यह खुलासा भी किया कि पति के कोच होने से उन्हें दोगुना फायदा मिला।

कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीत कर देश के युवाओं की आइकॉन बन चुकी कृष्णा की निजी जिंदगी में कितना बदलाव आया है? कृष्णा कहती हैं इससे निजी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया लेकिन समाज में लोगों के बीच पहचान जरूर बन गई। खेलों की अहमियत पर राय जाहिर करते हुए कृष्णा ने कहा कि प्रशंसकों के सपोर्ट से जहां खिलाड़ी अनुरंजनको खुशी मिलती है वहीं बड़े कॉम्पटीशन्स से सीख भी मिलती है। उन्होंने खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि कम्पीटीटर बढ़ने से सुधार की गुंजाइश ज्यादा होती है।

कृष्णा ने कहा कि अभी पूरा ध्यान 2012 ओलंपिक पर है उसके बाद एकेडमी खोलने की इच्छा है। मीडिया से खिलाड़ी के परफॉरमेंस को तवज्जो देने की अपील करने वाली कृष्णा ने यह भी कहा कि भ्रूण हत्याओं पर बहुत दु:ख होता है। यंग टॉक के इस एपीसोड में देखिए फिल्मों को लेकर क्या सोचती हैं कृष्णा और किससे अक्सर दूर रहती हैं? इस तरह के कई सवालों पर बेबाकी से राय जाहिर करती नजर आएंगी कृष्णा पूनिया। इस एपिसोड का प्रसारण 15 अप्रैल 2011 यानी शुक्रवार रात 9:30 बजे होगा जबकि इसका दुबारा प्रसारण मंगलवार दोपहर 2:30 बजे होगा। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...