रामेश्वर संस्थान, झांसी ने वर्ष 2010 का रामेश्वरम हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार तहलका हिंदी, नई दिल्ली के उप कॉपी संपादक अतुल चौरसिया को देने का निर्णय लिया है। उन्हें यह पुरस्कार हिंदी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान और बेहतरीन लेखन के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार स्वरूप अतुल को ग्यारह हजार रुपये नगद और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रामेश्वरम संस्थान, झांसी के अध्यक्ष सुधांशु त्रिपाठी ने दी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि अतुल चौरसिया को 17 दिसंबर को राजकीय संग्रहालय, झांसी के सभागार में दोपहर दो बजे से आयोजित समारोह में उक्त पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ख्यातिलब्ध पत्रकार और वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर दयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में वर्ष 2004 में इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पहले वर्ष दैनिक हरिभूमि, भिलाई के संपादक मो. जाकिर हुसैन को यह पुरस्कार दिया गया। दूसरे वर्ष 2005 में अमर उजाला, पंचकूला के संवाददाता निश्चल भटनागर, 2006 में दैनिक जागरण, नई दिल्ली के विशेष संवाददाता रामनारायण श्रीवास्तव, वर्ष 2007 में दैनिक भास्कर के लखनऊ ब्यूरो प्रमुख सुरेंद्र अग्निहोत्री, वर्ष 2008 में दैनिक जागरण के लखनऊ ब्यूरो के प्रमुख शिवशंकर गोस्वामी तथा वर्ष 2009 में अमर उजाला के लखनऊ ब्यूरो के संवाददाता अनिल श्रीवास्तव को इस पुरस्कार से नवाजा गया।












hradyesh tiwari
December 14, 2010 at 6:49 am
guru bahut bahut badhi ho……..:)
HANUMAN SINGH BAGHEL
May 25, 2011 at 8:54 am
Dear Mr.Chaurasia,
I will meet you at your Delhi office Regarding a Hindi Tahelka News
article regarding Mafia Subhash Dubey who is fake power of attorny holder of absconding company RAPTI HOUSING FINANCE CO.LTD.that will be mention in C.A.G.report and I will full breif to you
you told me to send me your reporters I am still waiting ? this is not a Tahelka Expose but A Mafia Expose , Tahalka.
HANUMAN SINGH BAGHEL
JOINT SECRATORY
PRESS CLUB,GORAKHPUR
09450435151