दयाशंकर शुक्ल सागर हिन्दुस्तान, वाराणसी के नए आरई बनाए जाएंगे, ऐसी जोरदार चर्चा मीडिया हलके में है. राजकुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद खाली पड़े आरई पद पर सागर को भेजे जाने की संभावना है. फिलहाल दयाशंकर शुक्ल सागर दिल्ली में हैं. सूत्रों का कहना है कि उनकी प्रधान संपादक शशि शेखर से मुलाकात भी हो चुकी है.
दयाशंकर इस समय हिन्दुस्तान, लखनऊ में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. दयाशंकर हिन्दुस्तान के पुराने साथी हैं. कई देशों की यात्रा कर चुके सागर का चयन पिछले दिनों अमेरिकी जोन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी फैलोशिप-2010 के लिए हुआ था. इसके तहत वे अमेरिका यात्रा पर भी गए थे. इन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं. माना जा रहा है इनका नाम बनारस के लिए लगभग फाइनल किया जा चुका है. परन्तु अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.












rajesh chandra mishra
February 11, 2011 at 7:05 am
rajumar jee ko to jana hi tha
Sageer-a-khaksar
February 15, 2011 at 12:03 pm
Dyasankar sukla bahut hi urjavaan,enliegted journalist hain,vanaras edition ko ek naya mukam hasil hoga.agar aap r.e. Bane to?