Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला मीडियाकर्मी का चेन और मंगलसूत्र छीना

मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला मीडियाकर्मी की चेन और मंगलसूत्र छीन कर भाग निकले. कई लोगों की मौजूदगी में दिनदहाड़े हुए इस छिनैती की घटना में कोई भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्‍मत नहीं दिखा सका. महिला मीडियाकर्मी ने घटना की शिकायत पांडव नगर थाने में दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला मीडियाकर्मी की चेन और मंगलसूत्र छीन कर भाग निकले. कई लोगों की मौजूदगी में दिनदहाड़े हुए इस छिनैती की घटना में कोई भी बदमाशों को पकड़ने की हिम्‍मत नहीं दिखा सका. महिला मीडियाकर्मी ने घटना की शिकायत पांडव नगर थाने में दर्ज करा दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

सोमवार की दोपहर मीडियाकर्मी सुनीता गोविंद मयूर विहार फेस टू के पाकेट सी के मेन गेट के पास सब्‍जी खरीद रही थीं. वे सब्‍जी वाले से मोलभाव कर ही रही थी कि पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों में से एक ने सुनीता के गले में पड़े चेन और मंगलसूत्र को हाथ से पकड़ कर खींच लिया. सुनीता अभी कुछ समझ पाती उसके पहले ही बदमाश चेन और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. दिन दहाड़े घटी इस घटना से सभी लोग हतप्रभ हो गए.

जब यह घटना घटी आसपास काफी लोग मौजूद थे, परन्‍तु किसी ने दोनों बदमाशों को रोकने या पीछा करने की कोशिश नहीं की. सुनीता गोविंद स्‍वयं मीडियाकर्मी होने के साथ वरिष्‍ठ पत्रकार केजी सुरेश की बहन भी हैं. उन्‍होंने इस घटना की शिकायत पांडव नगर थाने में करते हुए दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है परन्‍तु अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mini sharma

    August 24, 2011 at 5:27 am

    Woo kabhee bhee pata nahee chalega…. Thane walo koo sab pata hota hai… per isme unka bhee hissa hota hai….. to kaise woo chor ko pakdenge…

  2. Rinku Yadav

    August 24, 2011 at 10:58 am

    aaj jis prakar har pradesh me police ki nakami aur aapradhi ke housle buland ho rahe hai usse saf lagta hai ki ab aam admi ke sath sath loktantra ke chouthe satmbh kahlane wali media bhi surkshit nahi hai

  3. S Tripathi Umaria M.P.

    August 24, 2011 at 4:18 pm

    police vibhag to waise bhi kabhi kisi ke kam nahi aata hai karan hai desh ke neta police ko apane ghar ka chaukidar bana kar rakhe hain jisake chalate unaka jameer vibhag men bharati hote hi mar jata hai agar koi prayas bhi karata hia to usako majboor kar diya jata hia ki tum sahi kam nahi kar sakate ho. han agar kisi neta ya mantri ke ristedaron ki cheej chori jati to 24 ghante ke andar mil jati aur khojane wale police karmcharoyon ko eenam bhi milata. jab tak is pratha men sudhar nahi hoga tab tak yahi hal rhega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...