Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

दिलबर गोठी, राजीव, श्रीवर्धन समेत कई पत्रकारों को कमल मेमोरियल अवार्ड

क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्‍ट फ्रंट ने आजतक के वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत कमल शर्मा की स्मृति में कमल मेमोरियल अवार्ड की घोषणा की है. यह पुरस्कार चयनित पत्रकारों को 27 फरवरी को लक्ष्मी नगर के पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. इन पुरुस्कारों में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नवभारत टाइम्स के मेट्रो संपादक दिलबर गोठी व जी न्यूज पंजाब के संपादक संजय वोहरा को दिया जाएगा.

क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्‍ट फ्रंट ने आजतक के वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत कमल शर्मा की स्मृति में कमल मेमोरियल अवार्ड की घोषणा की है. यह पुरस्कार चयनित पत्रकारों को 27 फरवरी को लक्ष्मी नगर के पूर्वा सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. इन पुरुस्कारों में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड नवभारत टाइम्स के मेट्रो संपादक दिलबर गोठी व जी न्यूज पंजाब के संपादक संजय वोहरा को दिया जाएगा.

बेस्ट एंकर के लिए स्टार न्यूज के श्रीवर्धन त्रिवेदी को चुना गया है. बेस्ट इन्वेस्टीगेशन के लिए नई दुनिया से प्रमुख संवाददाता सतेंद्र त्रिपाठी एवं स्टार न्यूज के चीफ क्राइम करेस्पांडेंट नीरज राजपूत को चयनित किया गया है. बेस्ट क्राइम रिपोर्टिंग के लिए इलेक्ट्रोनिक मीडिया में हिंदी चैनल के लिए इंडिया न्यूज के वरिष्‍ठ संवाददाता राजीव निशाना और अंग्रेजी चैनल के लिए टाइम्स नाउ की पूनम अग्रवाल तथा प्रिंट मीडिया से पंकज त्यागी एवं सांध्य वीर अर्जुन के प्रवीण खान का नाम घोषित किया गया है.

बेस्ट टीवी फील्ड रिपोर्टर के लिए सहारा समय एनसीआर के संजय वर्मा और प्रिंट के लिए वाजिद अली का चुनाव किया गया है. बेस्ट कैमरामैन के लिए आजतक के डीके शर्मा और बेस्‍ट फोटोग्राफर के लिए प्रिंट मीडिया से श्याम सुंदर को चुना गया है. इनके साथ ही दो वरिष्ठ दिवंगत पत्रकारों दैनिक जागरण के विष्णुदत्त शर्मा और पंजाब केसरी के उमेश लखनपाल के उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनके परिवार के सदस्यों को सम्मान चिन्‍ह प्रदान किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. NEELAM JHA

    February 27, 2011 at 3:14 am

    कई और पत्रकारों को भी इस समारोह मे सम्मानित किया जाएगा। जर्नलिस्ट गुरू का अवार्ड डा. जी के आरोड़ा को दिया जा रहा है जोकि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंबेडकर कालेज के प्राच्रार्य हैं। अंबेडकर कालेज डीयू के पहला ऐसा कालेज है जहां सबसे पहले हिन्दी पत्रकारिता का पाठ्यक्रम शुरू किया गया था और आज इस कालेज से निकले विद्यार्थी मीडिया जगत मे उच्च पदों पर आसीन हैं। प्रेमपाल सिंह को लक्षमी नजर हादसे मे आपदा और राहत कार्यों मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने पर सम्मानित किया जा रहा है। पंजाब केसरी के राजीव दुबे को बेस्ट हेल्थ रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित किया जाएगा जबकि डीडी न्यूज़ के गिरीश निशाना को दिल्ली मे यमुना के जल स्तर मे बढोतरी के समय सही रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों को गंभीरता से उठाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

  2. wajid ali

    July 30, 2011 at 5:17 am

    मे वाजिद अली आप लोगो का शुक्रिया अदा करता हुं की आप लोगो ने मुझे इसके लिए नवाज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...