Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दिल चुरा कर चली गयीं ममता

ममता बनर्जी का संबोधन: गोवा फिल्म फेस्टिवल : गोवा में चल रहे भारत के 41वें अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में जब यह घोषणा की गयी कि रेल मंत्री ममता बेनर्जी बतौर मुख्य अतिथि गोवा आयेंगी तो लोगों ने नाक भौं सिकोड़ लिए. एक तो वह रेल मंत्री, दूसरा जमीन से जुड़ी नेता और तीसरा हमेश गुस्से में रहने वाली मंत्री. लेकिन 22 नवम्बर शाम साढ़े छह बजे गोवा के कला अकादमी में जब वो भाषण देने मंच पर पहुंची तो वह लोगों के लिय एक प्रेरणादायी कहानी बन गयीं. 900 की क्षमता वाले कला अकादमी में इससे ज्यादा लोग थे.

ममता बनर्जी का संबोधन: गोवा फिल्म फेस्टिवल : गोवा में चल रहे भारत के 41वें अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म समारोह में जब यह घोषणा की गयी कि रेल मंत्री ममता बेनर्जी बतौर मुख्य अतिथि गोवा आयेंगी तो लोगों ने नाक भौं सिकोड़ लिए. एक तो वह रेल मंत्री, दूसरा जमीन से जुड़ी नेता और तीसरा हमेश गुस्से में रहने वाली मंत्री. लेकिन 22 नवम्बर शाम साढ़े छह बजे गोवा के कला अकादमी में जब वो भाषण देने मंच पर पहुंची तो वह लोगों के लिय एक प्रेरणादायी कहानी बन गयीं. 900 की क्षमता वाले कला अकादमी में इससे ज्यादा लोग थे.

आगे की पंक्ति में गोवा के सीएम दिगम्बर कामथ, स्पीकर प्रताप सिंह राणे के अलावे फिल्म जगत की कई हस्तियाँ जैसे अजय देवगन, मनोज बाजपेई, दिव्या दत्ता, इला अरूण, रीमा सेन, चंकी पाण्डेय वगैरह मौजूद थे. इन सबके बीच अगर कोई अलग दिख रहा था तो वह थीं ममता बनर्जी. सफ़ेद रंग की हलके पार वाली साड़ी और पैरों में हवाई चप्पल. और जब उन्होंने बोलना शुरू किया तो ज्यादातर समय हॉल तालियों की आवाज़ से गूंजता रहा. ममता ने अंग्रेजी में कहा- “मुझे अंग्रेजी नहीं आती, मगर जो भी कहूंगी दिल से कहूँगी”. गोवा को उन्होंने बहूत खूबसूरत कहा. फिर कहती हैं- मैं तो ग्रास रूट से आयी हूँ और आपने मुझे ग्लैमर वर्ल्ड के सामने खड़ा कर दिया है. मैं इनकी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखती मगर मुझे मालूम है यह कितना मेहनत करते हैं. डाइटिंग, डाइटिंग, डाइटिंग. हमें कुछ भी खाने की आज़ादी है, पर इन्हें नहीं.

आगे वह कहती हैं- हम जिन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरते हैं उसे भी आप  बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतार देते हैं. तृणमूल की यह नेता आश्वासन देती हैं कि बढ़ रहे इंटरटेनमेंट टैक्स के लिए वह दादा यानि प्रणव मुख़र्जी से बात करेंगी, जिनके पास अभी फाइनेंस डिपार्टमेंट है. यह तमाम बातें वह इतनी आत्मीयता के साथ बोल रहीं थीं जिसमें

नमिता शरण

नमिता शरण

कही भी राजनीती की बू नहीं आ रही थी. ममता को लोगों ने शायद पहली बार इतना रिलेक्स होकर बोलते हुय देखा. तीखे तेवर वाली ममता ने भी इस पल का लुत्फ़ उठाया और उनकी सादी वेशभूषा ने वहां मौजूद लोगों के दिलों मे गहरी छाप छोड़ दी.

लेखिका नमिता शरण वरिष्ठ पत्रकार हैं. कई पत्र-पत्रिकाओं में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं. इन दिनों गोवा के चैनल ‘एचसीएन’ की हेड के रूप में कार्यरत हैं.

गोवा फिल्म फेस्टिवल से संबंधित इन रिपोर्टों को भी पढ़ सकते हैं-

सिनेमा का बाजार और बाजार में सिनेमा

मैं इतनी खुश हूं कि मेरे पैर जमीन पर नहीं हैं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. geetashree

    November 26, 2010 at 9:03 am

    नमिता, मैं गोवा नहीं जा पाई. तुम नियमित वहां की रिपोर्ट लिखो. हमें यहां बैठे बैठे जानकारी मिलती रहेगी. आफबीट स्टोरी हमेशा पठनीय होती है.
    इंतजार रहेगा.
    गीताश्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...